दिल्ली

Delhi: ईंट से पीट-पीट कर युवक की हत्या, आजादपुर मंडी से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 06:31 PM IST

Murder In Delhi: राजधानी दिल्ली के आजादपुर मंडी में युवक की ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक मंडी के पास ही बडोला गांव का रहने वाला था, जो आजादपुर मंडी में काम करता था। मंडी के अंदर ही एक सुनसान इलाके से उसकी लाश बरामद हुई। महिंद्रा पार्क थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Image

सांकेतिक तस्वीर।

Delhi Crime News: एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी में सुरक्षा को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के महिंद्रा पैक थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आजादपुर मंडी के अंदर गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं और दांत भी टूटे हुए हैं। कहा ये भी गया कि मृतक को बुरी तरह पीटा गया है।

सुनसान इलाके में मिली तरुण की लाश

जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय तरुण त्यागी परिवार के साथ आजादपुर मंडी के नजदीक ही बडोला गांव में रहता था। हर रोज की तरह वह सुबह अपने घर से निकला था, जिसका आजादपुर मंडी में ही काम था। सुबह घर से निकलने के बाद परिजनों से कोई संपर्क नहीं हुआ और अचानक कुछ लोगों ने तरुण के भाई को बताया कि उसकी लाश आजादपुर मंडी में सुनसान इलाके में दीवार के पास पड़ी हुई है।

2 साल पहले ही हुई थी मृतक की शादी

आनन फानन में तरुण का भाई वहां पहुंचा तो देखा कि वो खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा था। परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, जहां महिंद्रा पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई ने बताया कि तरुण त्यागी की 2 साल पहले ही शादी हुई थी और अभी कुछ ही दिन पहले पिता बना था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

तरुण के भाई ने बताया कि परिवार में सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन अचानक से तरुण की हत्या के बाद पूरा परिवार गमगीन है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है और किसी की यह समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार तरुण की हत्या किसने और क्यों की। किसी भी तरीके की आपसी रंजिश और झगड़े से भी इनकार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने तरुण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भिजवा दिया और पूरे मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article