शहर

Bhopal News: पैसों के लिए चर्च के फादर को जिंदा जलाया, पत्नी और बेटे के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News: पैसों के लेनदेन के मामले में एक भाई ने अपने ही बड़े भाई को जिंदा जला कर मारने की कोशिश की। पीड़ित शख्स मुंबई के चर्च में फादर था। तीन दिन चले इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

भोपार में एक भाई ने अपने बड़ भाई को पैसों की लेनदेन के मामले में जिंदा जलया

Bhopal News: भोपाल, मध्य प्रदेश से हत्या की एक घटना सामने आई है। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक भाई ने अपने ही भाई को मार डाला। ये घटना बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है, जहां एक भाई ने पैसों के लिए अपने ही भाई को जिंदा जला दिया। इस वारदात को उसने अकेले अंजाम नहीं दिया। इसमें आरोपी का साथ उसकी पत्नी और बेटे ने दिया था।

जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था, वो चर्च का फादर था। उनका नाम हरिकिशन राणा था और उनकी उम्र 60 वर्ष की थी। जला कर मारने की इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

पैसे के लेनदेन को लेकर की हत्या

जला कर हत्या करने की ये घटना 26 नवंबर की है। इस घटना के बाद हरिकिशन को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें दम तोड़ दिया है। इस घटना के बारे में उनकी पत्नी ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच बहस चल रही थी। पति की चीख की अवाज सुन जब वे बाहर गई तो उन्होंने अपने पति को जलता हुआ देखा।

मृतक की पत्नी से तुरंत आग बुझाने की कोशिश की उतनी ही देर में मौका देख देवर, उसकी पत्नी और भतीजा वहां से भाग निकले। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची। पुलिस एसपी ने 27 नवंबर को हरिकिशन राणा का बयान लिया, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके छोटे भाई ने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। मांगने पर वो हमेशा आनाकानी करता था। हरिकिशन राणा ने अपने बयान में आगे कहा कि भाई, उसकी पत्नी और बेटे ने उनके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी।

आरोपियों हुए गिरफ्तार

पुलिस ने हरिकिशन के बयान और पत्नी के बयान के आधार पर केस दर्ज किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और जल्द ही इन आरोपियों की पेशी कोर्ट में होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article