शहर

Chhattisgarh: बालोद में पाइपलाइन बिछाने के दौरान धंसी मिट्टी, तीन मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

Image

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दल्ली राजहरा इलाके में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शवों को बाहर निकला लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भिलाई स्टील प्लांट कॉलोनी में हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) की कॉलोनी में नई सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम कर रहे थे। मजदूर करीब 10 फीट गहरी खाई के अंदर भारी पाइप को बिछा रहे थे। तभी अचानक गड्ढे के आसपास की मिट्टी की दीवारें भरभराकर गिरने लगी। जिससे अंदर मौजूद मजदूर मिट्टी के बड़े ढेर के नीचे दब गए।

हादसे में एक महिला मजदूर की भी मौत

अधिकारियों के मुताबिक मिट्टी का दबाव इतना अधिक था कि तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान किशन कुमार, राकेश कुमार और महिला मजदूर बैशाखिन के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। विशेष मशीनों और उपकरणों की मदद से मलबा हटाया गया और मिट्टी में दबे शवों को बाहर निकाला गया। बाद में तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद फिलहाल सीवरेज लाइन परियोजना का काम रोक दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article