शहर

बिहार सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का DA, कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

बिहार कैबिनेट बैठक में बुधवार को 19 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा दिया गया। इसके अलावा AI विकास, इलेक्ट्रिक वाहन नीति, नए कॉलेज, औद्योगिक निवेश जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (File Photo)

Photo : PTI

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें वित्त, शिक्षा, परिवहन, गृह, उद्योग, आईटी और वाणिज्य कर विभाग से जुड़े कई अहम फैसले शामिल हैं। कैबिनेट के सबसे बड़े फैसलों में बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है।

2% बढ़ा महंगाई भत्ता और महंगाई राहत

सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतन संरचना के तहत सैलरी और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने DA और DR को 58% से बढ़ाकर 60% करने की मंजूरी दी है। 1 जनवरी 2026 से यह बढ़ोत्तरी लागू मानी जाएगी। इस संबंध में वित्त विभाग की सचिव रचना पाटिल ने 6 मई 2026 को प्रेस नोट जारी किया था। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

बिहार में 5 नए ग्रामीण SP पदों को मंजूरी

वाणिज्य कर विभाग के तहत VATMIS एप्लीकेशन के लिए मेसर्स टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को 1.31 करोड़ रुपये से ज्यादा के AMC नवीनीकरण की मंजूरी दी गई है। गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूर्वी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी और सिवान जैसे बिहार के संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के 5 नए पद सृजन करने का फैसला लिया है।

Bihar Cabinet meeting

Bihar Cabinet meeting

शिक्षा और उद्योग से जुड़े अहम फैसले

राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में उद्योग विभाग में निवेश को बढ़ावा देने, शिक्षा विभाग में नए कॉलेजों को बनाने, परिवहन विभाग में इलेक्ट्रिक वाहन नीति और आईटी विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इकोसिस्टम विकसित करने से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है। सरकार का मानना है कि इन अहम फैसलों से बिहार के प्रशासनिक ढांचे, आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों को मजबूती मिलेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article