शहर

बिहार में PM मोदी के नाम पर बनेगा मंदिर, ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने दी मंजूरी

बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर मंदिर (फाइल फोटो-Twitter)

पटना : बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में एक मंदिर बनाने के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। यह निर्णय बुधवार को पुराना सचिवालय स्थित समाज कल्याण विभाग में आयोजित बोर्ड की पहली बैठक के दौरान लिया गया।

बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि यह पहल ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है। उनके अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019' लागू किए जाने के बाद समुदाय को सामाजिक सम्मान, पहचान और अधिकार प्राप्त हुए हैं, जिसके उपलक्ष्य में समुदाय ने इस तरह का निर्णय लिया है।

बोर्ड की पहली बैठक

यह बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली आधिकारिक बैठक थी, जिसका गठन उक्त अधिनियम के तहत किया गया है। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, राज्य सचिवालय में इस समुदाय को संस्थागत प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। बैठक में बोर्ड के सभी सदस्यों ने इस मंदिर निर्माण के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

राजन सिंह के अनुसार, बिहार में ट्रांसजेंडर समुदाय के पास अभी तक अपना कोई समर्पित स्थान नहीं है। इसी कमी को देखते हुए और समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रति सरकार के सकारात्मक प्रयासों को देखते हुए इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया है।

राजकोट में भी नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर

इसके अलावा गुजरात के राजकोट में भी नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जिस गांव में मंदिर का निर्माण किया गया है। वह अहमदाबाद से 130 किलोमीटर दूर स्थित है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article