शहर

Azam Khan News: फिर जेल पहुंचे आजम खान, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Azam Khan News: आजम खान एक बार फिर से जेल चले गए। आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है।

Image

आजम खान को फिर भेजा गया जेल (फाइल फोटो- PTI)

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एक बार फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। आजम खान कल (शनिवार) को ही जेल से बाहर आए थे और जेल से निकलते ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी के बाद आद ईडी ने उन्हें गाजियाबाद के PMLA कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

किस जेल में रहेंगे आजम खान?

आजम खान गाजियाबाद के डासना जेल में बंद रहेंगे, कोर्ट से निकलने के बाद पुलिस उन्हें डासना जेल लेकर निकल गई।

रिमांड मांगेगी ईडी

ईडी सूत्रों के मुताबिक अगले एक दो दिन में ईडी गजियाबाद PMLA कोर्ट से आजम खान की ईडी रिमांड की मांग करेगी। रिमांड मिलने के बाद आजम खान को लखनऊ ले जाकर ED पूछताछ कर सकती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article