बच्चे को किस उम्र में भेजना चाहिए डे केयर, Daycare में डालने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

बहुत से वर्किंग कपल्स की मजबूरी होती है कि उन्हें अपने बच्चे को डे केयर भेजकर दफ्तर जाना पड़ता है। डे केयर भेजने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बच्चों को वहाँ भेजने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान जरूर जेना चाहिए।

Authored by: Suneet SinghUpdated Nov 1 2026, 14:04 IST
​सही उम्र का चुनाव​Image Credit : IStock01 / 07

​सही उम्र का चुनाव​

बच्चे को डे केयर भेजने की कोई निश्चित या फिक्स उम्र नहीं होती है, लेकिन बाल मनोवैज्ञानिकों के अनुसार आमतौर पर 1 से 2 साल की उम्र इसके लिए सबसे सही मानी जाती है। इस उम्र में बच्चा अपनी मां की गैरमौजूदगी में भी धीरे-धीरे अन्य लोगों के साथ सामंजस्य बिठाना सीख जाता है।

​बच्चे की मानसिक और शारीरिक तैयारी​Image Credit : IStock02 / 07

​बच्चे की मानसिक और शारीरिक तैयारी​

डे केयर भेजने का फैसला करने से पहले यह देखना जरूरी है कि क्या आपका बच्चा कुछ घंटों के लिए आपसे दूर रहने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार है या नहीं। यदि बच्चा आसानी से अजनबियों के बीच सहज हो जाता है, तो यह उसके लिए सकारात्मक संकेत है।

​पेशेवर माहौल और सामाजिक विकास​Image Credit : IStock03 / 07

​पेशेवर माहौल और सामाजिक विकास​

डे केयर केवल बच्चों की देखभाल की जगह नहीं है, बल्कि यह उनके शुरुआती सामाजिक विकास का केंद्र होता है। यहाँ बच्चे अन्य बच्चों के साथ रहना, अपनी चीजें साझा करना और मिलजुलकर खेलना सीखते हैं, जिससे उनके बात करने और समझने के कौशल में सुधार होता है।

​डे केयर चुनते समय सुरक्षा पहली प्राथमिकता​Image Credit : IStock04 / 07

​डे केयर चुनते समय सुरक्षा पहली प्राथमिकता​

अपने बच्चे के लिए किसी भी डे केयर का चयन करते समय वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था की अच्छे से जांच कर लें। यह सुनिश्चित करें कि कमरों में पर्याप्त रोशनी हो, खिड़कियां सुरक्षित हों और बच्चों की पहुंच खतरनाक चीजों तक न हो सके।

​स्टाफ का व्यवहार और अनुभव​Image Credit : IStock05 / 07

​स्टाफ का व्यवहार और अनुभव​

डे केयर का स्टाफ प्रशिक्षित, अनुभवी और बच्चों के प्रति स्नेह रखने वाला होना चाहिए। बच्चों की देखभाल करने वाले लोगों का स्वभाव ऐसा होना चाहिए कि वे हर बच्चे की छोटी-बड़ी जरूरतों और उनकी भावनाओं को समझ सकें और उन्हें सुरक्षित महसूस करा सकें।

​साफ-सफाई और स्वच्छता का ध्यान​Image Credit : IStock06 / 07

​साफ-सफाई और स्वच्छता का ध्यान​

बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है, इसलिए डे केयर के भीतर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वहाँ के खिलौने, फर्श, बिस्तर और खाने-पीने के बर्तन पूरी तरह से सैनिटाइज और स्वच्छ होने चाहिए ताकि बच्चा किसी भी तरह के संक्रमण से बचा रहे।

​बच्चे की प्रतिक्रिया पर रखें पैनी नजर​Image Credit : IStock07 / 07

​बच्चे की प्रतिक्रिया पर रखें पैनी नजर​

बच्चे को डे केयर भेजना शुरू करने के बाद शुरुआती कुछ हफ्तों तक उसके व्यवहार में आने वाले बदलावों पर खास नजर रखें। यदि बच्चा वहाँ जाने से बहुत ज्यादा डरता है या लगातार रोता है, तो उसके कारणों को समझें और जरूरत पड़ने पर संस्थान में बदलाव करने से न हिचकिचाएं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!