Diwali-Chhath School Closed: नवंबर 2026 में दिवाली और छठ महापर्व के अवसर पर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियों की बौछार होने वाली है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई प्रमुख हिस्सों में मनाए जाने वाला दिवाली और छठ का ये त्योहार न केवल हमारी सांस्कृतिक समृद्धता को दर्शाते हैं, बल्कि परिवारों को भी एक साथ लाता हैं। इस वर्ष यानी 2026 में दिवाली का पर्व 8 नवंबर यानी रविवार को मनाया जाएगा, जबकि लोक आस्था का महापर्व छठ 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। यह दोनों ही त्योहार इस साल रविवार को पड़ रहे हैं। भले ही दोनों यह दोनों मुख्य त्योहार रविवार को पड़ रहे हों, लेकिन राज्य शिक्षा विभागों और सरकारों ने गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा की श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए कई दिनों के अवकाश की घोषणा की है। तो आइए आपको बता दें कि इन दोनों त्योहारों के अवसर पर कहां-कहां छुट्टियां दी गई है।
बिहार में दी गई 11 दिनों की लंबी छुट्टी
बिहार सरकार और राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी वर्ष 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस साल दिवाली और छठ के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए छात्रों को सबसे लंबी छुट्टियां दी गई है। जी हां इस साल छात्रों को 2 से 4 दिन नहीं बल्कि 11 दिन की छुट्टियां मिली है। यह छुट्टियां 7 नवंबर से 17 नवंबर तक के लिए है। 18 नवंबर से वापस स्कूलों का संचालन शुरू होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - नवंबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें लंबी छुट्टियों को लेकर अपडेट
झारखंड में त्यौहारों पर सिलसिलेवार अवकाश
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग दिनों पर 4 दिनों की छुट्टियां दी गई है। क्योंकि दिवाली रविवार के दिन है, तो उस दिन पहले से छुट्टी है। उसके बाद 9 नवंबर को गोवर्धन का अवकाश, 11 को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी और 16-17 नवंबर को छठ पूजा के मुख्य अर्घ्य और पारण के अवसर पर राज्य भर में स्कूल बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में राजपत्रित और वैकल्पिक अवकाश
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक गजेटेड हॉलीडे 8 नवंबर यानी दिवाली से शुरू है। यहां 9 नवंबर गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर भैया दूज पर अवकाश दिया गया है। उसके बाद 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर छुट्टियों की घोषणा की गई है।
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली और छठ की छुट्टी
दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों में दिवाली से लेकर भैया दूज दिवाली के बाद 11 नवंबर यानी भैया दूज पर अवकाश रहेगा। कुछ स्कूलों में गोवर्धन का भी अवकाश होता है। दिल्ली में पूर्वांचली आबादी की बड़ी संख्या को देखते हुए छठ पूजा यानी 15 और 16 नवंबर पर भी दिल्ली सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। फिलहाल इसे लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। इसलिए छात्र और अभिभावक स्कूल के साथ संपर्क में रहे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Netherlands में पढ़ाई के लिए भाषा को लेकर क्या हैं नियम?
छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सुझाव
स्थानीय त्योहारों और प्रशासनिक आदेशों के तहत प्राइवेट स्कूल अपनी छुट्टियों की तारीखों में आंशिक बदलाव कर सकते हैं। इसलिए अपने स्कूल के आधिकारिक नोटिस बोर्ड या क्लास टीचर से छुट्टियों की अंतिम पुष्टि जरूर कर लें। छुट्टियों के लंबे अंतराल के दौरान छात्र अपने पेंडिंग असाइनमेंट और आगामी अर्धवार्षिक/प्री-बोर्ड परीक्षाओं का रिवीजन शेड्यूल जरूर तैयार रखें।
