शहर

Bihar News: बिहार के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को विदाई, प्रत्यय अमृत ने गिनाईं उपलब्धियां

बिहार के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को आज विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उनके प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व और सुधारों में योगदान की सराहना की।

Image

बिहार में आज अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को भावभीनी विदाई दी गई

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को आज यानी बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यालय में पदस्थ विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने बी. राजेन्दर के लंबे प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और राज्य प्रशासन में योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

समारोह की शुरुआत मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग की उपलब्धियों और प्रशासनिक सुधारों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इसमें बी. राजेन्दर के कार्यकाल में किए गए अभिलेख प्रबंधन, HRMS, सहयोग पोर्टल और ई-ऑफिस जैसी पहलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

फिल्म में सामान्य प्रशासन विभाग तथा बिपार्ड, गया को मिले ISO प्रमाणन और बिपार्ड, पटना को हाल में प्राप्त ISO प्रमाणन का भी उल्लेख किया गया। अधिकारियों ने बी. राजेन्दर की अनुशासित कार्यशैली, समयपालन, त्वरित निर्णय क्षमता और समयबद्ध तरीके से कार्यों के निष्पादन की जमकर सराहना की।

अपने संबोधन में बी. राजेन्दर ने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुशासन की पहचान संवेदनशीलता, पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य संस्कृति से होती है।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि बी. राजेन्दर की कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। समापन पर उन्होंने बी. राजेन्दर को स्मृति-चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। उनकी पत्नी जया भी समारोह में मौजूद रहीं। बी. राजेन्दर ने अपनी प्रशासनिक यात्रा में पत्नी के सहयोग को अहम बताया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article