भोपाल

Navratri Special: हजारों साल का इतिहास समेटे हुए है मां विजयासन का पावन धाम, जानिए क्या है भोपाल के नवाब से जुड़ी कहानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 01:09 AM IST

The holy abode of Maa Vijayasan has a history of thousands of years, know what is story related to Nawab of Bhopal

Image

ऐसी मान्यता है कि यह मंदिर लगभग 6,000 साल पुराना है

KEY HIGHLIGHTS
  • विंध्याचल की पहाड़ियों में एक हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है मंदिर
  • नवरात्रि में लाखों भक्त आते हैं माता के दरबार में
  • 80 सीसीटीवी कैमरों से भक्तों पर नजर रखता है प्रशासन

भोपाल के निकट सीहोर में विंध्याचल के पहाड़ पर एक हजार फीट ऊंचाई पर विराजमान है विजयासन मैया का दरबार। यह मंदिर सलकनपुर में है। प्राचीन श्रीदेवी धाम शक्ति पीठ सलकनपुर से देश और प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं की अस्था जुड़ी हुई है। नवरात्रि में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आकर माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। नवरात्र पर्व के पहले दिन से ही माता के भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बता दें कि कोरोना के सभी प्रतिबंध हटने के बाद इस साल प्रदेश भर से प्रतिदिन 4-5 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। नवरात्रि के नौ दिवसीय उत्सव के लिए सलकनपुर में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। खासकर बुजुर्ग और अन्य कमजोर व्यक्ति अंडर पास सहित ट्राई साइकिल के जरिए पहुंचकर माता के दर्शन आसानी से कर पा रहे हैं। 80 सीसीटीवी से भक्तों पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कर दिए गए हैं।

मनोहरी हैं आसपास की पर्वत श्रृंखलाएंजानकारी के लिए बता दें कि एमपी की हृदयस्थली पुण्य सलिला मां नर्मदा के तट और सीहोर जिले की बुदनी तहसील से 25 किमी और होशंगाबाद से 35 किमी और राजधानीभोपाल से 70 किलोमीटर की दूरी पर विंध्याचल की हसीन वादियों में प्रकृति ने अपनी अनमोल छटा बिखेर रखी है। इस देवीधाम सलकनपुर की बात ही निराली है। चारों ओर मनोहारी पर्वत श्रृंखलाएं सभी को आकर्षित करती हैं। जिनमें एक पर्वत पर मां विजयासेन देवी का भव्य और दिव्य मंदिर बना हुआ है।

रक्तबीज दानव का वध माता ने किया था

मिला जानकारी के मुताबिक शारदीय और चैत्रीय नवरात्रि में मां की चौखट पर माथा टेकने दूरदराज से लाखों की संख्या में लोग आते हैं। हरियाली से भरे इस 1000 फीट ऊंचे पर्वत पर अलौकिक सौंदर्य के बीच मां की सुंदर प्रतिमा के दर्शन, परिक्रमा, वंदना, स्तुति कर अपनी मनोकामना पूरी कर पाते हैं। अनेक भक्तों की मां विजयासन कुलदेवी भी हैं, इसलिए यहां भक्तों की भीड़ अधिक संख्या में उमड़ती है। मंदिर से जुड़े लोग बताते हैं कि, मां विजयासन माता पार्वती का ही अवतार मानी गई हैं। मां ने रक्तबीज नामक राक्षस का संहार कर सृष्टि की रक्षा की थी।

हजारों सालों का है इतिहास

ऐसी मान्यता है कि यह मंदिर लगभग 6,000 साल पुराना है। जहां जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंचने पर इस मंदिर का जीर्णोद्धार अनेकों बार किया गया है। इसकी व्यवस्था भोपाल के नवाब के संरक्षण में होती रहती थी। तब से यहां पर अखंड धूनी और अखंड ज्योति स्थापित की जा चुकी थी, जो सालों से आज भी प्रज्वलित हो रही है। गर्भगृह में विजयासन देवी की प्रतिमा स्वयंभू है, जिसे किसी के द्वारा कभी तराशा नहीं गया, परंतु बाद में चांदी के नेत्र एवं मुकुट आदि से देवी की प्रतिमा को सजाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान