भोपाल

भोपाल सड़क हादसे में जान गवाने वाले बिजनेसमैन के परिवार को बड़ी राहत, 67.72 लाख का मिलेगा मुआवजा

भोपाल में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बिजनेसमैन सुग्रीव क्वोत्रा के परिवार को अदालत से राहत मिली है। जिला न्यायालय की न्यायाधीश प्रीति श्रीवास्तव के आदेश में मृतक के परिजनों को 67 लाख 72 हजार 140 रुपए की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Image

भोपाल सड़क हादसे में जान गवाने वाले बिजनेसमैन के परिवार को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बिजनेसमैन के परिवार को जिला न्यायालय की तरह से बड़ी राहत मिली है। डिस्ट्रीकट कोर्ट की जज प्रिति श्रीवास्तव ने मृतक के परिवजनों को 67 लाख 72 हजार 140 रुपए क्षतिपूर्ति राशि (Compensation) देने का आदेश दिए हैं। यह आदेश उस समय आया जब मृतक के परिवार ने सीनियर अधिवक्ता आरके हिंगोरानी और अधिवक्ता सनी हिंगोरानी के माध्यम से दावा याचिका प्रस्तुत की थी।

कोर्ट ने दिया मृतक के परिजानों को राहत भरा फैसला

दुर्घटना 28 दिसंबर 2023 की रात हुई, जब 40 वर्षीय सुग्रीव क्वोत्रा औबेदुल्लागंज के एक ढाबे से खाना खाकर भोपाल लौट रहे थे। रात लगभग 12:50 बजे, उनकी कार होशंगाबाद रोड पर मिलन रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइवर द्वारा चलाए जा रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि सुग्रीव को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

दुर्घटना के बाद, पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर संबंधित कार के ड्राइवर और मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद, चालान न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में न्यायालय का निर्णय मृतक के परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण न्यायिक जीत है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article