शहर

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, UGC में जनरल कैटेगरी और शंकराचार्य मामले पर हैं नाराज!

यूजीसी कानून और अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया है, ऐसा मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है। बता दें कि अलंकार 2016 बैच के पीसीएस ऑफिसर हैं।

Image

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा (फोटो: Social Media)

बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री (Bareilly City Magistrate) से जुड़ा एक कथित इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बता दें कि वायरल पत्र को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर इससे प्रशासनिक खेमे में हड़कंप जरूर मच गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक UGC के नए नियमों, जनरल कैटेगरी के छात्रों के विरोध और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के बीच बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया है। अलंकार अग्निहोत्री बरेली में सिटी मजिस्‍ट्रेट पद से पहले वह लखनऊ में सहायक नगर आयुक्‍त थे।

उन्होंने स्वर्ण समाज के छात्रों के अधिकारों और शंकराचार्य के शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने फेसबुक अकाउंट से पहले यूजीसी एक्ट का विरोध किया था जिनमें वे यूजीसी एक्ट को लेकर अपनी असहमति जताते दिख रहे हैं।

वहीं प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ कथित तौर पर हुई बदसलूकी को लेकर भी उनकी नाराजगी सामने आई है। अलंकार का कहना है कि ये दोनों घटनाएं केवल प्रशासनिक या शैक्षणिक निर्णय नहीं हैं, बल्कि समाज के एक बड़े वर्ग की गरिमा और अधिकारों से जुड़ी हुई हैं।

कथित वायरल पत्र में क्या लिखा है?

अलंकार अग्निहोत्री के नाम से वायरल हो रहे इस कथित पत्र को राज्यपाल, मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्त को भेजा गया है, पत्र में लिखा गया कि मैं अलंकार अग्निहोत्री वर्तमान में उत्तर प्रदेश प्रान्तीय सेवा में 2019 बैच का राजपत्रित अधिकारी हूं और वर्तमान में सिटी मजिस्ट्रेट, बरेली के रूप में जनपद बरेली में अपनी सेवाएं दे रहा हूं, यह भी आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि अखिल भारतीय हिन्दू विश्वविद्यालय के अन्तर्गत IIT BHU से B.Tech की उपाधि अर्जित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिये मैं भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय का जीवन भर आभारी रहूंगा और उनके स्वप्न के आधार पर जिस प्रकार से उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की, उसी प्रेरणा लेकर काशी एवं वीरभूमि हनुमान जी के ध्यान में रखकर आगे अपने भाव व्यक्त कर रहा हूं।

अलंकार ने पहले प्रयास में PCS परीक्षा पास की थी

अलंकार ने पहले प्रयास में पीसीएस परीक्षा (PCS) पास की थी। सरकारी नौकरी की तैयारी से पहले उन्‍होंने करीब दस साल तक आईटी सेक्‍टर में नौकरी की थी। अलंकार अग्निहोत्री मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। वह बलरामपुर, उन्‍नाव और लखनऊ में एसडीएम पद पर तैनात रह चुके हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article