शहर

Panchkula News: कार में आग लगने से 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर की जिंदा जलकर मौत, मां को किया था आखिरी फोन

Panchkula Car Fire: पंचकूला में कार में आग लगने से 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से कुछ समय पहले उसने मां को आखिरी फोन किया था।

Image

कार में आग लगने से इंटीरियर डिजाइनर की मौत

Photo : Times Now Digital

Panchkula Car Fire: हरियाणा के पंचकूला जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार के भीतर अचानक आग लगने से 36 वर्षीय एक व्यक्ति की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचकूला से सटे पीर मुछल्ला निवासी साहिल शर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर थे। हादसा इतना भयावह था कि कार के अंदर फंसे साहिल को बाहर निकालने के लिए गाड़ी का दरवाजा तक तोड़ना पड़ा, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मां से हुई बातचीत साबित हुई आखिरी कॉल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने से कुछ ही समय पहले साहिल ने अपनी मां को फोन किया था। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मां के साथ हुई यह सामान्य बातचीत उनके जीवन की आखिरी कॉल साबित होगी। कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग भड़कने और साहिल के झुलसने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिवार का इकलौता सहारा थे साहिल

बताया जा रहा है कि साहिल शर्मा अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और उनके दो मासूम बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल कार में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article