चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 के बजाय इस साल नवंबर में हो सकते हैं। केजरीवाल ने भगवंत मान को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर भी पेश किया और कहा कि हमें उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। केजरीवाल ने बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा सहित अन्य नेताओं के साथ रोड शो को संबोधित किया। उन्होंने पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों का आभार जताया।
बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के चार पार्षद बरनाला, मोगा, बटाला और बठिंडा नगर निगमों के महापौर निर्वाचित हुए। इसके बाद आप का मनोबल काफी ऊंचा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - राहुल गांधी को सबसे पहले...', 'इंडिया गठबंधन' की बैठक को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता पर खुलकर बोला हमला
केजरीवाल ने कहा, ’’मुझे बताया गया है कि चुनाव फरवरी 2027 के बजाय नवंबर 2026 में होंगे। ऐसे में अब केवल चार महीने बचे हैं। हमें अभी से काम में जुट जाना चाहिए और भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। केजरीवाल ने नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की ’’शानदार जीत’’ के लिए लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें यह भी पढ़ें - 'कल्याण TMC के वरिष्ठ नेता, उन्हें बोलने का पूरा अधिकार...', ममता बनर्जी की बैठक के बाद बदले-बदले नजर आए अभिषेक
उन्होंने कहा कि पार्टी ने आठ नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों की कुल 1,977 वार्ड सीटों में से 958 पर जीत दर्ज की है। केजरीवाल ने दावा किया, ’’पंजाब में आप चार साल से सरकार चला रही है और लोग इसके शासन से खुश हैं।’’
