बिजनेस

PPF की ये 5 बातें शायद आप नहीं जानते होंगे, निवेश से पहले जरूर जान लें

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक लोकप्रिय सरकारी बचत स्कीम है, जिसे लोग लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश के तौर पर अपनाते हैं। अधिकतर लोग इसे सिर्फ टैक्स बचाने या फिक्स्ड रिटर्न के लिए चुनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीपीएफ में कुछ ऐसे पहलू भी हैं जो आम निवेशक अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं?

Image

PPF

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकारी बचत स्कीम है, जो लंबे समय तक सुरक्षित निवेश करना चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें 500 रुपए से लेकर सालाना 1.5 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है और यह 15 साल के लिए लॉक-इन रहता है। मौजूदा समय में इस पर 7.1% का ब्याज मिलता है और यह ईईई (EEE) कैटेगरी में आता है, यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों ही जगह टैक्स बचत होती है। लेकिन पीपीएफ के कुछ ऐसे पहलू भी हैं, जो आम निवेशक अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी PPF में निवेश करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। आइए PPF की आपको 5 ऐसी बातें बताते हैं जो आपको नहीं पता होंगी।

5 बातें नहीं जानते होंगे आप

1. एक से ज्यादा अकाउंट नहीं खुलवाया जा सकता

पीपीएफ में आप केवल एक अकाउंट ही खोल सकते हैं। अगर गलती से दो अकाउंट खुल जाएं, तो दूसरा अकाउंट वैध नहीं माना जाएगा। दोनों अकाउंट को मर्ज किए बिना उस पर ब्याज भी नहीं मिलेगा।

2. ब्याज दर बदलती रहती है

पीपीएफ की ब्याज दर समय-समय पर बदलती रहती है। अप्रैल-जून 2019 में यह 8% थी, फिर 7.9% और जनवरी-मार्च 2020 में इसे 7.1% कर दिया गया। वर्तमान में यह 7.1% पर स्थिर है, लेकिन भविष्य में यह और कम हो सकती है।

3. निवेश की अधिकतम सीमा

सालाना निवेश की लिमिट सिर्फ 1.5 लाख रुपए है। अगर आपकी आय ज्यादा है और आप इससे अधिक निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अन्य निवेश विकल्पों पर नजर डालनी होगी।

4. जॉइंट अकाउंट का विकल्प नहीं

पीपीएफ में जॉइंट अकाउंट नहीं खुलाया जा सकता। हालांकि, आप कई नॉमिनी तय कर सकते हैं और उनके हिस्से अलग-अलग रख सकते हैं। अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर नॉमिनी को रकम निकालने का अधिकार होता है।

5. लंबा लॉक-इन पीरियड

पीपीएफ में निवेश का लॉक-इन पीरियड 15 साल है। बीच में जरूरत पड़ने पर आप 5 साल बाद कुछ विशेष परिस्थितियों में आंशिक निकासी कर सकते हैं,लेकिन पूरी रकम तुरंत नहीं निकाल सकते।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article