बिजनेस

Tanishq, Malabar और Kalyan Jewellers में क्या है आज 22K सोने के दाम? खरीदने से पहले यहां चेक करें

अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर हर साल लोग गहने, सिक्के और सोने की बार खरीदते हैं। भारत में सोना हमेशा से सिर्फ गहनों की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि निवेश के लिहाज से भी अहम रहा है। आइए आपको बताते हैं Tanishq, Malabar और Kalyan Jewellers पर आज 22K का क्या रेट हैं?

Image

Gold Rate

त्योहारी सीजन आते ही सोने के बाजार में रौनक बढ़ जाती है। दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार नजदीक हैं और इन दिनों सोना खरीदना शुभ माना जाता है। भारतीय घरों में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेश के लिहाज से भी इसे हमेशा अहम माना गया है। पिछले कुछ सालों में बेहतर रिटर्न मिलने की वजह से लोग इसे प्रीमियम इन्वेस्टमेंट मानते हैं। यही वजह है कि इस बार भी खरीदार सोने की कीमतों पर खास नजर रखे हुए हैं।

भारत में सोने की कीमत हर शहर में एक जैसी नहीं होती। इसकी वजह है स्थानीय मांग और आपूर्ति, साथ ही राज्यों के टैक्स। इसी कारण दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी कीमतों में हल्का-फुल्का अंतर देखने को मिलता है। आइए आपको बताते हैं Tanishq, Malabar और Kalyan Jewellers पर आज 22K का क्या रेट हैं?

कहां कितनी है कीमत?

शनिवार 28 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे तक अलग-अलग ज्वैलरी ब्रांड्स पर 22 कैरेट सोने की कीमतें

  • Tanishq पर 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी 10,570 रुपये प्रति ग्राम।
  • Malabar Gold & Diamonds पर 10,530 रुपये प्रति ग्राम।
  • Joyalukkas के स्टोर्स और ऑनलाइन पर 10,585 रुपये प्रति ग्राम।
  • Kalyan Jewellers पर 10,530 रुपये प्रति ग्राम।

इस बात का रखें ध्यान

त्योहारी मौसम में सोना खरीदने से पहले ग्राहकों को एक खास बात ध्यान रखनी चाहिए हॉलमार्क। हॉलमार्क यह गारंटी देता है कि आपको शुद्ध और असली सोना ही मिल रहा है। इससे न सिर्फ धोखाधड़ी से बचाव होता है, बल्कि भविष्य में बेचने पर सही कीमत भी मिलती है।

त्योहारों के वक्त सोने की डिमांड बढ़ने के साथ ही कीमतों में रोज़ बदलाव हो रहा है। ऐसे में अगर आप गहने, सिक्के या गोल्ड बार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ताजा रेट चेक करें और हमेशा हॉलमार्क्ड ज्वैलरी ही चुनें। यही आपके लिए निवेश और संपत्ति दोनों के लिहाज से सबसे सुरक्षित विकल्प होगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article