बिजनेस

PPF का पैसा समय से पहले निकालना चाहते हैं? ये नियम जरूर जान लें

PPF एक पोस्ट ऑफिस की सेविंग और लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट स्कीम है, जिसका लॉक-इन पीरियड 15 साल होता है। जब किसी स्कीम में लॉक इन पीरियड होता है तो आप तय डेट से पहले पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन अगर आपको बीच में पैसे की जरुरत पड़ गई तो आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं आइए जानते हैं?

Image

कैसे निकालें PPF का पैसा

अगर आप PPF का पैसा समय से पहले निकालना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF पोस्ट ऑफिस की सेविंग और लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट स्कीम है, जिसका लॉक-इन पीरियड 15 साल होता है। लेकिन कई बार लोगों को बीच में पैसों की जरूरत पड़ जाती है और वे अकाउंट से पैसा निकालना चाहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि लॉक इन पीरियड जब 15 साल का है तो क्या आप मैच्योरिटी से पहले पैसे निकाल सकते हैं? अगर हां तो इसके लिए कौन से नियम हैं? आइए आपको डिटेल में बताते हैं...

कब निकाल सकते हैं पैसा?

PPF से समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा मिलती है, लेकिन इसके कुछ नियम तय हैं। अकाउंट खुलने के 7 साल पूरे होने के बाद ही आंशिक निकासी की जा सकती है। निकासी की राशि उस समय तक जमा बैलेंस का सिर्फ 50% होती है।

कैसे बंद करें अकाउंट?

अगर आप मैच्योरिटी से पहले पूरा खाता बंद करना चाहते हैं, तो यह केवल विशेष परिस्थितियों में ही संभव है। जैसे गंभीर बीमारी, उच्च शिक्षा का खर्च या NRI बनने की स्थिति। इसमें भी बैंक या पोस्ट ऑफिस आपके अकाउंट पर 1% ब्याज की कटौती कर देते हैं।

टैक्स सेविंग कैसे होती है?

टैक्स की बात करें तो PPF अब भी EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में आता है। यानी आपके निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स नहीं लगता। लेकिन अगर आप समय से पहले खाता बंद करते हैं तो ब्याज का फायदा कम हो जाएगा।

इसलिए, PPF से पैसा निकालने से पहले सभी नियमों और पेनाल्टी को समझ लेना बहुत ज़रूरी है। बेहतर होगा कि इसे इमरजेंसी फंड के तौर पर इस्तेमाल करने के बजाय लंबी अवधि की बचत के लिए ही रखा जाए।

कितना मिलता है ब्याज?

PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर इस समय सरकार की ओर से सालाना 7.1% ब्याज दिया जा रहा है। यह ब्याज दर हर तीन महीने में सरकार द्वारा तय की जाती है और साल के अंत में 31 मार्च को अकाउंट बैलेंस में जोड़ दी जाती है। ब्याज की गणना हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के अंत तक अकाउंट में मौजूद राशि पर होती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके पूरे पैसे पर ब्याज मिले तो कोशिश करें कि हर महीने 5 तारीख से पहले ही जमा कर दें। इस तरह न केवल ब्याज का फायदा बढ़ जाएगा बल्कि लंबे समय में आपका फंड भी ज्यादा तेजी से बढ़ेगा।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article