बिजनेस

50 की उम्र तक बनाना है करोड़ों का फंड? अपनाएं ये सिंपल SIP स्ट्रैटेजी

SIP का एक और फायदा यह है कि जब आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो बाजार की उतार-चढ़ाव का असर कम हो जाता है। यानी अल्पकालिक गिरावट आपको ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती। इसके अलावा, कंपाउंडिंग का जादू आपके पैसे को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। जितना ज्यादा समय आप निवेशित रहते हैं, उतनी ही तेजी से आपका फंड बढ़ता है।

Image

करोड़ों का फंड कैसे जमा करें

आज के जमाने में हर किसी का सपना होता है कि वह जल्दी रिटायर होकर आराम से जिंदगी जिए और पैसों की टेंशन न रहे। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप समय पर सही निवेश शुरू करें। अगर आप भी 50 साल मतक करोड़ों का फंड अपने पास चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है क्योंकि आज हम आपको ऐसी स्ट्रैटेजी बताने जा रहे हैं जिससे आप महज 25 साल में करोड़ों के मालिक बन जाएंगे और आपका बुढ़ापा सुकून से गुजरेगा। वैसे तो निवेश के कई विकल्प बाजार में मौजूद हैं लेकिन म्यूचुअल फंड्स में SIP (Systematic Investment Plan) एक ऐसा तरीका है, जिससे आप धीरे-धीरे करोड़ों का फंड बना सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे...

26 साल की उम्र में करें निवेश

अगर कोई व्यक्ति 26 साल की उम्र से SIP शुरू करता है, तो उसके पास निवेश करने के लिए लंबा समय होता है। लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का असर सबसे ज्यादा दिखता है। यानी आपका पैसा आपके लिए पैसा कमाने लगता है। SIP बाजार से कमाई का ऐसा तरीका है जिसमे आप हर महीने छोटी रकम भी निवेश करेंगे तो बुढ़ापे में अच्छी कमाई कर लेंगे।

कितना SIP करना होगा?

मान लीजिए आप हर महीने ₹20,000 की SIP शुरू करते हैं और अगले 24 साल तक लगातार निवेश करते रहते हैं। अगर औसतन 12% रिटर्न मिलता है, तो 50 साल की उम्र तक आपका फंड करीब ₹2 करोड़ तक पहुंच सकता है।

SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे बहुत छोटी रकम से भी शुरू कर सकते हैं। यानी, चाहें तो ₹500 या ₹1000 से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है। इसमें हर महीने तय रकम अपने आप आपके बैंक खाते से कटकर निवेश हो जाती है, इसलिए अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती।

SIP का एक और फायदा यह है कि जब आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो बाजार की उतार-चढ़ाव का असर कम हो जाता है। यानी अल्पकालिक गिरावट आपको ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती। इसके अलावा, कंपाउंडिंग का जादू आपके पैसे को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। जितना ज्यादा समय आप निवेशित रहते हैं, उतनी ही तेजी से आपका फंड बढ़ता है।

ऐसे समझें कैलकुलेशन

SIP में रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है. अगर आप किसी ऐसे फंड में निवेश करते हैं जिसने बीते 7 साल में 20 फीसदी का रिटर्न सालाना दिया है तो मान लें की अगर आपको फ्यूचर में इसमें 18 फीसदी या 17 फीसदी का रिटर्न भी मिले तो या फिर भी एक औसत रिटर्न 12 प्रतिशत मानकर अगर कैलकुलेशन करें तो रिटर्न को समझ सकते हैं। आपकी उम्र अगर 26 साल है तो अभी से आपको अगले 24 साल (यानि 288 महीने) तक एसआईपी में एक फिक्स्ड अमाउंट की मंथली SIP शुरू करें। अगर सालाना रिटर्न 12% मानें तो SIP कैलकुलेटर के मुताबिक, जब आप ₹12000 हर महीने एसआईपी में निवेश करेंगे तो अगले 24 साल बाद आपके पास ₹2,00,72,246 का फंड तैयार हो जाएगा। यानी ₹12,000 प्रति माह की SIP आज से शुरू करें, तो 50 की उम्र तक आप ₹2 करोड़ का फंड बना सकते हैं।

देरी से निवेश के नुकसान

अगर आप 30 या 35 की उम्र में SIP शुरू करेंगे, तो उतना ही फंड बनाने के लिए आपको हर महीने ज्यादा रकम लगानी पड़ेगी। इसलिए जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना आसान होगा करोड़ों का फंड तैयार करना।

करोड़पति बनने के लिए कोई जादू की जरूरत नहीं है। बस धैर्य और अनुशासन चाहिए। अगर आप अभी से SIP शुरू करते हैं और इसे लंबे समय तक जारी रखते हैं, तो 50 की उम्र तक करोड़ों का फंड आपके पास होगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article