बिजनेस

इंस्टेंट लोन चाहिए? देखें RBI अप्रूव्ड ये 10 पॉपुलर लेंडिंग ऐप्स

इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप्स कई बार फर्जी भी निकल जाती हैं जो आपको लोन तो दे देती हैं लेकिन उनका इंटरेस्ट भारी भरकम होता है। लेकिन कई RBI एप्रूव्ड इंस्टेंट लोन ऐप्स भी हैं जो आपके पैसों की जरुरत को पूरा कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ Apps

Image

Loans

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में लोगों के खर्चे भी बढ़ने वाले हैं। अब ऐसे मौके पर लोग अपने खर्चे पूरे करने के लिए पर्सनल लोन लेना का भी प्लान बनाते हैं लेकिन कई बार कुछ कारणों की वजह से पर्सनल लोन रिजेक्ट भी जाता है। ऐसे में उनके काम आती है इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप्स। ये इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप्स कई बार फर्जी भी निकल जाती हैं जो आपको लोन तो दे देती हैं लेकिन उनका इंटरेस्ट भारी भरकम होता है। लेकिन कई RBI एप्रूव्ड इंस्टेंट लोन ऐप्स भी हैं जो आपके पैसों की जरुरत को पूरा कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ Apps

1. IDFC First Bank - इस ऐप से आप 10 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। ब्याज दरें 9.99% से शुरू होती हैं और रीपेमेंट अवधि 60 महीने तक मिलती है।

2. Bajaj Finserv - यह ऐप 55 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है। ब्याज दरें 10% से शुरू होती हैं और रीपेमेंट की सुविधा 96 महीने तक मिलती है।

3. MoneyView - यहाँ से आप ₹5,000 से ₹10 लाख तक का लोन ले सकते हैं। ब्याज दरें 14% से शुरू होती हैं और राशि 24 घंटे में अकाउंट में मिल जाती है।

4. KreditBee - इस ऐप से 10 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन मिल सकता है। ब्याज दरें 12% से 28.5% तक होती हैं।

5. Fibe - इस ऐप से आप 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। खासियत यह है कि अप्रूवल के बाद राशि सिर्फ 10 मिनट में अकाउंट में आ जाती है।

6. LazyPay - यहाँ से 5 लाख रुपये तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन उपलब्ध है।

7. CASHe - इस ऐप से आप 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

8. mPokket - अगर छोटी रकम चाहिए तो mPokket बेस्ट है। यहाँ से आप ₹1,000 से ₹50,000 तक का लोन ले सकते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article