बिजनेस

Vishal Mega Mart Share: प्रमोटर्स के हिस्सेदारी बेचने की खबर से लुढ़का विशाल मेगा मार्ट का शेयर, 8% तक आई गिरावट

Vishal Mega Mart Share Price: विशाल मेगा मार्ट के शेयर में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 124.90 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 115.85 रु पर खुलने के बाद करीब पौने 11 बजे 4.25 रु या 3.40 फीसदी की मजबूती के साथ 120.65 रु पर है।

Image

लुढ़का विशाल मेगा मार्ट का शेयर

KEY HIGHLIGHTS
  • विशाल मेगा मार्ट का शेयर गिरा
  • 8 फीसदी तक लुढ़का शेयर
  • प्रमोटर्स द्वारा हिस्सेदारी बिकवाली का असर

Vishal Mega Mart Share Price: विशाल मेगा मार्ट के शेयर में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 124.90 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 115.85 रु पर खुलने के बाद करीब पौने 11 बजे 4.25 रु या 3.40 फीसदी की मजबूती के साथ 120.65 रु पर है। सुबह इसके शेयर में 8 फीसदी तक की गिरावट आई थी, मगर उसके बाद शेयर ने वापसी की। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार विशाल मेगा मार्ट के शेयर की कीमत में अचानक गिरावट का असल कारण कंपनी के प्रमोटर, समयत सर्विसेज एलएलपी द्वारा बड़ी हिस्सेदारी की संभावित बिक्री है। समयत सर्विसेज ने ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपनी लगभग 20% इक्विटी बेची है।

ये भी पढ़ें -

91 करोड़ शेयरों का लेन-देन

सीएनबीसी टीवी-18 की रिपोर्ट के अनुसार विशाल मेगा मार्ट के लगभग 91 करोड़ शेयरों का लेन-देन 115 रुपये प्रति शेयर के रेट पर हुआ, जिसकी कुल कीमत करीब 10,488 करोड़ रुपये रही। हालांकि, इस डील में शामिल पक्षों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इससे पहले खबर थी कि कंपनी का प्रमोटर 10% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा था, जिसकी वैल्यू 5,057 करोड़ रुपये आंकी गयी थी और यह 110 रुपये प्रति शेयर की न्यूनतम कीमत पर होने की उम्मीद थी। यह कीमत सोमवार के बंद भाव 124.90 रुपये से करीब 12% कम थी।

कितनी है मार्केट कैपिटल

विशाल मेगा मार्ट, जो 18 दिसंबर 2024 को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुई थी, एक मिड-कैप कंपनी है जिसकी मार्केट कैप 55000 करोड़ रु से अधिक है।

विशाल मेगा मार्ट एक रिटेल कंपनी है जो भारत में हाइपरमार्केट की चेन ऑपरेट करती है और इसका मेन फोकस मिड और निम्न-मध्यम आय वर्ग के उपभोक्ताओं को किफायती दामों पर उत्पाद उपलब्ध कराना है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article