दुनिया

अमेरिका की वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध गोलीबारी से मचा हड़कंप, 5 लोग घायल; संदिग्धों की हो रही तलाश

अमेरिका स्थित वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान कम से कम पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लॉकडाउन लागू कर दिया गया।

Image

वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Virginia State University Shooting: अमेरिका स्थित वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान कम से कम पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लॉकडाउन लागू कर दिया गया और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

यह घटना यूनिवर्सिटी के 'क्वॉड एनेक्स' इलाके के पास हुई। चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही जैसे मौके पर पुलिस पहुंची तो उन्हें हॉस्टल की इमारतों के बाहर पांच लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें गोली लगी थी।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर हैं।

संदिग्धों की हो रही तलाश

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक बयान जारी कर बताया कि इस घटना में एक से अधिक संदिग्ध शामिल हैं। प्रशासन ने छात्रों और कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने और जांच एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।

कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात

कैंपस में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थानीय काउंटी पुलिस के साथ-साथ एटीएफ और हेनोवर काउंटी शेरिफ कार्यालय की टीमें भी जांच में मदद कर रही हैं।

सनद रहे कि वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी, एट्रिक में स्थित है, जो राजधानी रिचमंड से लगभग 24 मील दक्षिण में है, जहां लगभग 5,700 छात्र पढ़ाई करते हैं।

यह घटना नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले हुई है। हॉस्टल पिछले सप्ताह ही छात्रों के लिए खोले गए हैं और सोमवार से क्लासेस शुरू होने वाली थीं, लेकिन उससे पहले हुई इस गोलीबारी की घटना से हर कोई डरा हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article