क्रिकेट

स्वतंत्रता दिवस पर इंग्लैंड से आई खास बधाई, पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने किया दिल छूने वाला पोस्ट

Kevin Pietersen on Independence Day: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी अपने अंदाज में भारत के लोगों को शुभकामनाएं दी। केविन का यह संदेश उनके भारत से गहरे लगाव को दिखाता है। भारत के प्रति उनका प्यार कई बार उनके बयानों में झलक चुका है।

Image

केविन पीटरसन (फोटो साभार- @KP24)

Kevin Pietersen on Independence Day: भारत आज यानि 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देश-विदेश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी अपने अंदाज में भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उनका संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

केविन पीटरसन ने एक्स पर किया पोस्ट

केविन पीटरसन ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, "मेरे सभी भारतीय दोस्तों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! मुझे आपका देश बहुत पसंद है! मुझे सभी दयालु लोग बहुत पसंद हैं! जय हिंद!" केविन का यह संदेश उनके भारत से गहरे लगाव को दिखाता है। गौरतलब है कि केविन पीटरसन इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। उनका भारत के साथ रिश्ता सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। वो लंबे समय से IPL से जुड़े हैं और कमेंट्री बॉक्स में अक्सर नजर आते हैं। भारतीय फैंस भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। भारत के प्रति उनका प्यार कई बार उनके बयानों में झलक चुका है।

विराट कोहली ने डाली इंस्टाग्राम स्टोरी

इससे पहले भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास ग्राफिक पोस्ट किया। इसमें लाल किला और तिरंगा नजर आ रहा था। इसके साथ कोहली ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। विराट कोहली के अलावा ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा और पहलवान बजरंग पूनिया ने तिरंगे को सलाम किया। देश की आजादी के 80वीं वर्षगांठ पर भारत के कई खेल जगत के दिग्गजों ने तिरंगे को सैल्यूट किया।

सचिन तेंदुलकर ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

विराट कोहली के अलावा 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने भी तिरंगा लहराते हुए फोटो डालकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने जर्सी वाली तस्वीर शेयर कर कहा कि देश के लिए खेलना और तिरंगे का सम्मान बढ़ाना उनके लिए हमेशा गर्व का पल रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article