EXCLUSIVE: बारबरा ने खोलकर रख दी मेहुल चोकसी की पोल- राज बनकर की थी दोस्ती, दी थी फेक ज्वेलरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2021, 09:51 PM IST

Barbara Jabarica: मेहुल चोकसी की कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जबरिका ने भगोड़े कारोबारी के झूठ से पर्दा उठा दिया है। बारबरा ने उसके संबंध में कई खुलासे किए हैं।

नई दिल्ली: भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि उसकी कथिक मित्र बारबरा जबरिका ने उसके अपहरण में अहम भूमिका निभाई है। एंटीगुआ और बारबुडा के रॉयल पुलिस फोर्स से की गई अपनी शिकायत में चोकसी ने जबरिका, नरिंदर सिंह और गुरमीत सिंह के अलावा अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। अब बारबरा ने मीडिया के सामने आकर चोकसी का पर्दाफाश किया है।

बारबरा जबरिका ने मेहुल चोकसी के 'झूठ' को नकार दिया है और उसकी अपहरण की थ्योरी को फ्लॉप कर दिया है। Times Now से बात करते हुए बारबरा ने कहा है कि वो 23 मई की शाम को एंटीगुआ में नहीं थी। चोकसी ने अपनी शिकायत में कहा है कि 23 मई को जबरिका ने उससे अनुरोध किया कि वह उसके घर पर आए। 

जबरिका ने कहा है कि वो 23 मई को उससे ब्रेकफास्ट पर मिली थी। मुझे बलि का बकरा बनाया गया। चोकसी ने खुद को राज बताया। मुझे फेक ज्वेलरी गिफ्ट करने की कोशिश की। मुझे बताया कि वह मिडिल ईस्ट से है। दोनों की व्हाट्सऐप चैट भी सामने आई हैं, जिसमें बारबरा ने चोकसी के नंबर को राज के नाम से सेव किया हुआ है। बारबरा ने कहा कि उसका चोकसी के साथ बिजनेस का संबंध था। दोस्ती से ज्यादा दोनों के बीच कुछ नहीं था। 

चोकसी ने आरोप लगाया कि जब वह उसके घर गया तो उसने उसे अंदर रुकने के लिए कहा क्योंकि वह बाहर जाने से पहले अपनी शराब खत्म करना चाहती थी। जब वह इंतजार कर रहा था तभी एंटीगुआ पुलिस के कर्मी होने का दावा करने वाले 8-10 बलिष्ठ लोगों ने अंदर घुसकर उसकी पिटाई की और उसका बटुआ, रॉलेक्स घड़ी, मोबाइल फोन ले लिया। उसके बाद उसे हथकड़ी लगा दी गई और और आंखों पर पट्टी बांध दी गई। उसे बेहोशी की हालत में व्हीलचेयर पर बांध दिया और उसे जबरिका के घर से बाहर ले गए।

End of Article