बिजनेस

इन 9 स्मॉल सेविंग स्कीम्स में मिल सकता है बढ़िया रिटर्न, ब्याज दर बढ़ने की है संभावना

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 24, 2023, 02:52 PM IST

Small Schemes Rate : स्मॉल सेविंग स्कीम्स (small schemes rate for december) के निवेशकों को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के ब्याज दर (small saving schemes interest rate) बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Image

निवेशकों को अधिक ब्याज दर का फायदा मिल सकता है।

Photo : iStock

Small Schemes Rate : स्मॉल सेविंग स्कीम्स (small schemes rate for december) के निवेशकों को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के ब्याज दर (small saving schemes interest rate) बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 12 में से 9 स्कीम्स पर पिछली बार भी वित्त मंत्रालय ने ब्याज दर नहीं बढ़ाई थी, लेकिन इस बार इन योजनाओं के निवेशकों को अधिक ब्याज दर का फायदा मिल सकता है। खासकर पीपीएफ, सुकन्या बचत योजनाओं (nine saving schemes rates may rise) के निवेशकों को सरकार ज्यादा ब्याज दर का तोहफा दे सकती है।

इन 9 स्कीम्स पर बढ़ सकती है ब्याज दरें, अभी मिल रही इतनी

वित्त मंत्रालय ने जून में घोषित ब्याज दरों में 9 योजनाओं के लिए कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। जबकि, सुकन्या और पीपीएफ योजनाओं पर ब्याज दरों को बीती कई तिमाहियों से नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में इस बार इन योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
  1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम- वर्तमान ब्याज दर 7.1 फीसदी
  2. किसान विकास पत्र स्कीम- वर्तमान ब्याज दर 7.5 फीसदी
  3. सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम- वर्तमान ब्याज दर 8 फीसदी
  4. सेविंग डिपॉजिट स्कीम- वर्तमान ब्याज दर 4.0 फीसदी
  5. 3 साल टाइम डिपॉजिट स्कीम- वर्तमान ब्याज दर 7 फीसदी
  6. 5 साल टाइम डिपॉजिट स्कीम- वर्तमान ब्याज दर 7.5 फीसदी
  7. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम- वर्तमान ब्याज दर 8.2 फीसदी
  8. मंथली इनकम अकाउंट स्कीम- वर्तमान ब्याज दर 7.4 फीसदी
  9. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम- वर्तमान ब्याज दर 7.7 फीसदी

कब होगी ब्याज दर की घोषणा?

वित्त मंत्रालय हर तिमाही में सेविंग स्कीम्स की समीक्षा करता है और तिमाही के अंतिम माह की अंतिम तिथि को अगली तिमाही में लागू होने वाली ब्याज दरों की घोषणा करता है। आगामी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की घोषणा 30 सितंबर तक हो सकती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article