बिजनेस

टाटा कैपिटल ला रहा 2025 का सबसे बड़ा IPO, 6-8 अक्टूबर तक निवेश का मौका

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद टाटा ग्रुप अपनी प्रमुख कंपनी टाटा कैपिटल का IPO लेकर आ रहा है। यह IPO न सिर्फ साल 2025 का सबसे बड़ा इश्यू होगा, बल्कि बाजार में निवेशकों के लिए कमाई का बड़ा मौका भी लेकर आएगा। कंपनी ने सेबी और स्टॉक एक्सचेंज में दस्तावेज जमा कर दिए हैं और अब अक्टूबर में इसका लॉन्च तय है।

Image

Tata Capital

अगर आप भी आईपीओ से कमाई करते हैं और बाजार में किसी नए और बड़े आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. दरअसल, दिग्गज कंपनी टाटा 2 साल बाद बाजार में अपना सबसे चर्चित आईपीओ लॉन्च करने वाला है. टाटा ग्रुप की एक कंपनी साल 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली है। कंपनी ने 26 सितंबर को सेबी और स्टॉक एक्सचेंज में ज़रूरी दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं, जिससे IPO की तैयारी पूरी हो गई है। आइए आपको आईपीओ की पूरी डिटेल देते हैं?

कब खुलेगा आईपीओ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा कैपिटल का IPO सोमवार 6 अक्टूबर 2025 से खुलेगा और बुधवार 8 अक्टूबर 2025 तक निवेशक इसमें पैसा लगा सकेंगे। वहीं, बड़े संस्थागत निवेशकों यानी एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बुकिंग 3 अक्टूबर 2025 से शुरू हो जाएगी।

इस इश्यू में कंपनी करीब 21 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और साथ ही मौजूदा निवेशक भी लगभग 26.5 करोड़ शेयर बेचेंगे। कुल मिलाकर कंपनी लगभग 16,400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। पोस्ट-लिस्टिंग, टाटा कैपिटल का वैल्यूएशन करीब 16.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। सबसे बड़ी ख़बर यह है कि इस IPO में बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी LIC बड़े निवेश के साथ एंकर निवेशक बन सकती है।

टाटा कैपिटल की हिस्सेदारी

टाटा कैपिटल में टाटा संस की बहुमत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी IFC और टाटा समूह की अन्य कंपनियों जैसे टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा केमिकल्स और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के पास है।

आरबीआई के नियमों के हिसाब से, टाटा कैपिटल जैसी बड़ी NBFC को 30 सितंबर तक लिस्ट होना ज़रूरी था। हालांकि, कंपनी को थोड़ा एक्सटेंशन मिल गया है और अब यह IPO अक्टूबर में निवेशकों के लिए खुल रहा है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article