बिजनेस

Share Market: शेयर बाजार मे थमी दो दिन की तेजी, रिलायंस के शेयर में बिकवाली

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 11, 2024, 05:35 PM IST

Share Market: इंडेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.65 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 24,918.45 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 361.75 अंक चढ़ा था।

Image

शेयर मार्केट में गिरावट।

Photo : iStock

Share Market: शेयर बाजारों में दो दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंक लुढ़क गया। इंडेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.13 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 81,523.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 498.15 अंक तक लुढ़क गया था।

टाटा मोटर्स को सबसे अधिक नुकसान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.65 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 24,918.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स को सबसे ज्यादा करीब छह प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

एशियाई बाजार

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ में रहे थे।

विदेशी संस्थागत निवेशक

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,208.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.22 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 361.75 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी 104.70 अंक मजबूत हुआ था।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article