Allu Arjun Reviews DC The Bloody Valentine: साउथ सिनेमा में मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की चर्चित फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस मूवी ने अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हिट साबित हुई है। खास बात यह है कि फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े सितारों की ओर से भी भरपूर प्यार मिला है। महेश बाबू और शंकर के बाद अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' की जमकर तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Don 3' विवाद में आया नया मोड़, Ranveer Singh के पिता करेंगे IMPPA से बातचीत)
अल्लू अर्जुन ने DC को बताया ‘तमिल क्लासिक’
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' को देखने के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसे ‘तमिल क्लासिक’ बताया और फिल्म प्रेमियों से इसे देखने की अपील की। अल्लू अर्जुन ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने ‘डीसी’ देखी और उनके मुताबिक यह एक तमिल क्लासिक है। उन्होंने कहा कि हर फिल्म प्रेमी को इसे जरूर देखना चाहिए। अभिनेता ने फिल्म को उन लोगों के लिए कविता जैसा बताया, जो इसकी खासियत को समझ पाते हैं। अल्लू अर्जुन ने पूरी टीम को बधाई देते हुए निर्देशक अरुण माथेश्वरन के काम की तारीफ की।
Lokesh Kanagaraj को बताया ‘मेरा डायरेक्टर’
फिल्म में लोकेश कनगराज ने बतौर अभिनेता डेब्यू किया है। अल्लू अर्जुन ने उनके अभिनय की भी तारीफ की। उन्होंने लोकेश को टैग करते हुए ‘मेरा डायरेक्टर’ कहा और अपना बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया। बताते चलें अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म को फिलहाल 'AA23' नाम दिया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ‘Toxic’ vs ‘Dhurandhar 2’: यश ने बताई रिलीज डेट बदलने की असली वजह, बोले- '200 करोड़ का नुकसान...')
अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक की भी तारीफ
अल्लू अर्जुन ने ‘DC’ के म्यूजिक की भी खूब तारीफ की। उन्होंने अनिरुद्ध रविचंदर को म्यूजिक का मास्टर बताते हुए उनके काम की सराहना की। इसके अलावा अभिनेता ने फिल्म के कलाकारों के प्रदर्शन को भी शानदार बताया। अलग तरह की कहानी, शानदार म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और एक्शन के कारण ‘DC’ को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
महेश बाबू और शंकर भी कर चुके हैं तारीफ
अल्लू अर्जुन से पहले महेश बाबू भी ‘DC’ की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म को ओरिजिनल और शानदार बताया था और कहा था कि उन्हें इसका हर हिस्सा पसंद आया। वहीं निर्देशक शंकर ने भी अरुण माथेश्वरन के क्राइम जॉनर को अलग अंदाज में पेश करने की तारीफ की। उन्होंने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और आर्ट डायरेक्शन का भी जिक्र किया।
