Ronaldo Georgina Wedding: फुटबॉल जगत के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी जिंदगी के सबसे अहम फैसले पर मुहर लगा दी। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर ने अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ 11 अगस्त 2026 को शादी कर ली। खास बात ये रही कि शादी बेहद निजी तरीके से पुर्तगाल के तटीय शहर कैस्केस में उनके घर पर हुई।
11 अगस्त की तारीख बेहद खास
रोनाल्डो और जॉर्जिना के लिे 11 अगस्त की तारीख दो वजह से खास थी। एक तो आज से ठीक 10 साल पहले इसी दिन मैड्रिड में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, और दूसरा आज उन्होंने रिश्ते को कानूनी नाम दे दिया। उस समय जॉर्जिना एक लग्जरी स्टोर में काम करती थीं और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। रोनाल्डो के 5 बच्चे भी इस खास मौके का हिस्सा बने।
बेहद ही सादगी से हुई शादी
रोनाल्डो की शादी का पूरा समारोह बहुत ही सफेद तरीके से निपटाया गया। इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद थे। इस शादी में गवाह के तौर पर केवल 4 लोग थे, जिनमें रोनाल्डो के बचपन के दोस्त और जॉर्जिना के परिवार के सदस्य शामिल थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो मशहूर फोटोग्राफर जुएर्गेन टेलर ने शूट किए हैं। तस्वीरों में रोनाल्डो लाइट कलर के फॉर्मल सूट में और जॉर्जिना व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पूल साइड की तस्वीरों में ज्वेलरी और शूज का कलेक्शन भी नजर आया। देखें वीडियो-
महल में शादी के सपने देखती थीं जॉर्जिना
Vogue को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिना ने बताया कि बचपन में वो ग्रैंड वेडिंग का सपना देखती थीं। उन्होंने बताया, "मैं सोचती थी सबसे बड़ी ड्रेस, सबसे महंगा मुकुट और शाही बग्घी में शादी करूंगी। लेकिन अब लगता है कि महल, कारें, घोड़े तो रोज की जिंदगी का हिस्सा हैं। जो दुर्लभ है वो है परिवार के साथ बिताए गए निजी पल। इसलिए हमने घर पर ही शादी करने का फैसला किया।"
वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
शादी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर रोनाल्डो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस रोनाल्डो-जॉर्जिना को जमकर बधाई दे रहे हैं। रोनाल्डो ने इंटरव्यू में कहा कि 25 साल की मेहनत के बाद अब वो अपने कमाए हुए पलों का आनंद लेना चाहते हैं।
