बिजनेस

SBI में 3 लाख की FD पर 4 साल बाद कितना रिटर्न मिलेगा, देखें पूरा हिसाब

एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो बैंक में 4 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं।

Image

SBI 4 साल की एफडी पर कितना रिटर्न देगा (AI Generated Image)

SBI FD Returns: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करने के साथ-साथ तय रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से अलग-अलग अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दिया जाता है। खास बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में FD पर अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलता है। अगर आप 4 साल की अवधि के लिए FD करवाने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है।

4 साल की एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज

SBI में 4 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.80 प्रतिशत सालाना है। यानी समान रकम और समान अवधि के निवेश पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलेगा।

3 लाख की FD पर कितना रिटर्न मिलेगा

अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए कोई सामान्य नागरिक SBI में 4 साल के लिए 3 लाख रुपये की FD करवाता है। 6.30 प्रतिशत सालाना ब्याज दर के हिसाब से चार साल की अवधि पूरी होने पर उसे मैच्योरिटी पर करीब 3,85,222 रुपये मिलेंगे। इसमें निवेश की गई मूल राशि 3 लाख रुपये होगी, जबकि बाकी रकम ब्याज के तौर पर मिलेगी।

वहीं, अगर यही 3 लाख रुपये कोई वरिष्ठ नागरिक 4 साल की FD में निवेश करता है, तो उसे 6.80 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से चार साल की अवधि पूरी होने पर मैच्योरिटी राशि करीब 3,92,877 रुपये हो सकती है। इस तरह वरिष्ठ नागरिक को सामान्य नागरिक की तुलना में ज्यादा मैच्योरिटी राशि मिलेगी।

विवरणसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजन
निवेश राशि₹3,00,000₹3,00,000
FD अवधि4 साल4 साल
सालाना ब्याज दर6.30%6.80%
मैच्योरिटी राशि₹3,85,222₹3,92,877
कुल ब्याज₹85,222₹92,877

FD में क्यों करें निवेश

FD का सबसे बड़ा फायदा यह है कि निवेश के समय ब्याज दर तय हो जाती है और बैंक द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार निवेशक को मैच्योरिटी पर रकम मिलती है। हालांकि, FD करवाने से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दर, टैक्स से जुड़े नियम और समय से पहले FD तोड़ने पर लागू नियमों को भी समझना जरूरी है।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

FD में पैसा लगाने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपको रकम की जरूरत कब पड़ेगी। अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ सकती है, तो पूरी बचत को लंबी अवधि की FD में लगाने से बचना बेहतर हो सकता है। इसके अलावा, FD से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आ सकता है। इसलिए सिर्फ मैच्योरिटी रकम देखने के बजाय टैक्स के बाद मिलने वाले वास्तविक रिटर्न को भी ध्यान में रखना चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article