CBSE 10th Second Board Exam Revaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (CBSE 10th Second Board Exam Revaluation 2026) खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं मार्क्स के री इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और वेरिफिकेशन (सत्यापन) के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर (CBSE 10th Second Board Exam Revaluation) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रीवैल्युएशन या वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि री-इवैल्यूएशन के लिए रिक्वेस्ट करने से पहले अपनी स्कैन की हुई आंसर बुक्स देख लें। इस प्रोसेस के बाद मार्क्स बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या उतने ही रह सकते हैं। मार्क्स के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करते समय स्टूडेंट्स को फीस देनी होगी।
CBSE 10th Exam Revaluation: कब हुआ था सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम
बता दें सीबीएसई सेकेंड बोर्ड एग्जाम 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट 18 जुलाई 2026 को घोषित किया गया था। वहीं अब रीवैल्युएशन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रीवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CBSE 10th Second Exam Revaluation 2026 Apply Online: ऐसे करें रीवैल्युएशन के लिए अप्लाई
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Revaluation/Verification लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर दर्जकर लॉगिन करें।
- जिस विषय या प्रश्न की जांच करवानी है उसका चयन करें।
- अब रीवैल्युएशन या वेरिफिकेशन फीस का भुगतान करें।
