बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 सितंबर 2025: सोना-चांदी में उछाल, बने नए रिकॉर्ड, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 September 2025: हाल में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। इन दामों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी।

Image

सोना चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 September 2025 : बीते कुछ दिनों को छोड़ दें तो सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। दोनों रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोमवार दोपहर तक 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,15,454 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,44,387 प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतें 7,000 रुपये बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं, जबकि मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच सोना भी 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। उधर वायदा कारोबार में सोने और चांदी का भाव सोमवार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 1,034 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत चढ़कर 1,15,925 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,290 रुपये या 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,44,179 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट113262 रुपये प्रति 10 ग्राम115292 रुपये प्रति 10 ग्राम115454 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट112808 रुपये प्रति 10 ग्राम114830 रुपये प्रति 10 ग्राम114992 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट103748 रुपये प्रति 10 ग्राम105607 रुपये प्रति 10 ग्राम105756 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट84947 रुपये प्रति 10 ग्राम86469 रुपये प्रति 10 ग्राम86591 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट66258 रुपये प्रति 10 ग्राम67446 रुपये प्रति 10 ग्राम67541 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 138100 रुपये प्रति किलोग्राम144100 रुपये प्रति किलोग्राम144387 रुपये प्रति 10 ग्राम

पिछले दिन के सोने-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के स्थानीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। त्योहारों के मौसम में स्टॉकिस्टों की मजबूत मांग के चलते चांदी की कीमत 1,900 रुपये उछलकर 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं, 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव 330 रुपये चढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि गुरुवार को यह कीमत 1,17,370 रुपये थी। इसके साथ ही, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 400 रुपये की बढ़त के साथ 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र में 1,16,700 रुपये था।

संघ के अनुसार, घरेलू बाजार में निवेशकों की बढ़ती रुचि और मजबूत त्योहारी मांग ने गुरुवार को चांदी को 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचा दिया था, और शुक्रवार को इसमें और तेजी आई। हालांकि, वैश्विक बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 0.12% की गिरावट के साथ 3,744.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 0.35% गिरकर 45.03 डॉलर प्रति औंस रह गई। कारोबारियों का कहना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद घरेलू मांग और त्योहारों की खरीदारी ने स्थानीय बाजार में सर्राफा की कीमतों को मजबूत बनाए रखा।

सोने-चांदी के वायदा भाव में उतार-चढ़ाव

पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई, जबकि चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर आपूर्ति वाले सोने का अनुबंध 171 रुपये (0.15%) बढ़कर 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 2,834 लॉट का कारोबार हुआ। दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का अनुबंध 56 रुपये (0.05%) की तेजी के साथ 1,13,927 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

दूसरी ओर दिसंबर में डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 400 रुपये (0.29%) गिरकर 1,36,656 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि गुरुवार को यह 1,37,530 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था। मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत भी 351 रुपये (0.25%) की गिरावट के साथ 1,38,051 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर सोने का वायदा भाव 0.15% बढ़कर 3,776.90 डॉलर प्रति औंस रहा। जबकि चांदी में 0.21% की गिरावट आई और इसका भाव 44.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article