बिजनेस

सोने का भाव आज का 28 सितंबर 2025: सोना-चांदी के ताजा रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी रही है। लेकिन नवरात्रि में सोने की कीतमों में लगातार तीन दिन गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट. 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 September 2025 : कुछ एक दिनों को छोड़ दिया जाए तो सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन नवरात्रि में लगातार तीन दिन सोने की कीमतों में गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 1,13,262 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,38,100 रुपये प्रति किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए ये दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। यानी इसी रेट पर सोना-चांदी खरीद पाएंगे। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 113262 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 112808 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 103748 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 84947 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 66258 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 : 138100 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक त्योहारों के दौरान स्टॉकिस्टों की भारी मांग के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतें 1,900 रुपये बढ़कर 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं, जबकि सोने में 330 रुपये की तेजी आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में तेजी आई और इसकी कीमत 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बृहस्पतिवार को यह 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये बढ़कर 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया, जो पिछले सत्र में 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एसोसिएशन के अनुसार, मजबूत त्योहारी मांग और हाजिर बाजार में निवेशकों की मजबूत रुचि के कारण गुरुवार को 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी ने अपना रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा। हालांकि, वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,744.75 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 0.35 प्रतिशत गिरकर 45.03 डॉलर प्रति औंस रह गई। कारोबारियों ने कहा कि लगातार घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी ने कमजोर वैश्विक संकेतों की भरपाई कर दी है, जिससे स्थानीय बाजारों में सर्राफा की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

सोने-चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई जबकि चांदी रिकॉर्ड स्तर से नीचे आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 171 रुपये या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 2,834 लॉट का कारोबार हुआ। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 56 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत चढ़कर 1,13,927 प्रति 10 ग्राम रहा।

दूसरी ओर चांदी की कीमत में नरमी रही। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 400 रुपये या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,36,656 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 17,462 लॉट का कारोबार हुआ। गुरुवार को यह 1,37,530 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 351 रुपये या 0.25 प्रतिशत फिसलकर 1,38,051 रुपये प्रति रही। वैश्विक स्तर पर सोने का वायदा भाव 0.15 प्रतिशत चढ़कर 3,776.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44.19 डॉलर प्रति औंस रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article