बिजनेस

सोने का भाव आज का 3 मई 2026: आज क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 May 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 3 May 2026 : ईरान संकट के चलते सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 151363 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,51,352 रुपये पर बंद हुआ था। यह ध्यान देने वाली बात है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका था। गुडरिटर्न्स के अनुसार, फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार तक इसकी कीमत 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए इन दोनों दिनों के लिए यही कीमतें प्रभावी रहेंगी। IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जांच सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट : 150263 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : 149661 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : 137641 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : 112697 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : 87904 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹151230₹138500₹113500
मुंबई₹150930₹138350₹113200
कोलकाता₹150930₹138350₹113200
चेन्नई₹152730₹140000₹116800
पटना₹151030₹138400₹113300
लखनऊ₹151230₹138500₹113500
अयोध्या₹151230₹138500₹113500
मेरठ₹151230₹138500₹113500
कानपुर₹151230₹138500₹113500
गाजियाबाद₹151230₹138500₹113500
नोएडा₹151230₹138500₹113500
गुरुग्राम₹151230₹138500₹113500
चंडीगढ़₹151230₹138500₹113500
जयपुर₹151130₹138500₹113400
लुधियाना₹151230₹138500₹113500
गुवाहाटी₹150930₹138350₹113200
इंदौर₹151030₹138400₹113300
वडोदरा₹151030₹138400₹113300
अहमदाबाद₹151030₹138400₹113300
सूरत₹151030₹138400₹113300
नागपुर₹150930₹138350₹113200
पुणे₹150930₹138350₹113200
नासिक₹150960₹138380₹113230
बैंगलोर₹150930₹138350₹113200
भुवनेश्वर₹150930₹138350₹113200
कटक₹150930₹138350₹113200
रायपुर₹150930₹138350₹113200
हैदराबाद₹150930₹138350₹113200
केरल₹150930₹138350₹113200

देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने का भाव 2,000 रुपये यानी 1.31% बढ़कर 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। इससे पहले के सत्र में यह 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में मजबूती रही और यह 91.80 डॉलर (2.02%) बढ़कर 4,635.52 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।

वहीं, वायदा बाजार में भी सोने के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 1,791 रुपये यानी 1.2% बढ़कर 1,50,841 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में जून वायदा सोना 72.41 डॉलर (1.59%) की तेजी के साथ 4,633.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में यह उछाल एक महीने के निचले स्तर से सुधार का संकेत है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने सोने को समर्थन दिया है। इसके अलावा, निचले स्तरों पर बढ़ी खरीदारी और वैश्विक अनिश्चितता भी कीमतों में तेजी की वजह बनी।

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने और पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने बाजार को सहारा दिया है। कुल मिलाकर, वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव के कारण सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article