बिजनेस

ICICI Bank ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, 1 लाख रुपये जमा करने पर अब कितना मिलेगा रिटर्न?

ICICI Bank ने हाल ही में एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बैंक की ओर से एफडी पर अब 7.2 प्रतिशत तक सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

Image

ICICI Bank में एफडी करवाने पर कितना मिलेगा रिटर्न (Photo: iStock)

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश कर निश्चित रिटर्न पाना चाहते हैं तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हाल ही में ICICI Bank ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक अब चुनिंदा अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.60 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.20 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। ऐसे में अगर आप 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए FD कराने की योजना बना रहे हैं तो निवेश से पहले अलग-अलग अवधि पर मिलने वाले रिटर्न को समझना जरूरी है।

1 से 5 साल की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?

ICICI Bank में सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी की ब्याज दरें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। बैंक की ओर से 1 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 2 साल की अवधि के लिए ये दरें क्रमशः 6.30 प्रतिशत और 6.80 प्रतिशत हैं।

इसी तरह 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.55 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। जबकि 4 साल और 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.60 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 प्रतिशत है।

1 लाख रुपये की FD पर कितनी होगी कमाई?

अगर आप ICICI Bank में 1 लाख रुपये की एफडी कराते हैं, तो अलग-अलग अवधि के हिसाब से मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी अलग होगी-

  • 1 साल की FD: सामान्य नागरिक को 1,06,398 रुपये और सीनियर सिटीजन को 1,06,923 रुपये मिलेंगे।
  • 2 साल की FD: सामान्य नागरिक को 1,13,317 रुपये और सीनियर सिटीजन को 1,14,437 रुपये मिलेंगे।
  • 3 साल की FD: सामान्य नागरिक को 1,21,520 रुपये और सीनियर सिटीजन को 1,23,326 रुपये मिलेंगे।
  • 4 साल की FD: सामान्य नागरिक को 1,29,933 रुपये और सीनियर सिटीजन को 1,33,035 रुपये मिलेंगे।
  • 5 साल की FD: सामान्य नागरिक को 1,38,723 रुपये और सीनियर सिटीजन को 1,42,875 रुपये मिलेंगे।
FD अवधिFD राशिसामान्य नागरिक ब्याज दरसीनियर सिटीजन ब्याज दरसामान्य नागरिक ब्याजसीनियर सिटीजन ब्याजसामान्य नागरिक कुल रिटर्नसीनियर सिटीजन कुल रिटर्न
1 साल1,00,000 रुपये6.25%6.75%6,398 रुपये6,923 रुपये1,06,398 रुपये1,06,923 रुपये
2 साल1,00,000 रुपये6.30%6.80%13,317 रुपये14,437 रुपये1,13,317 रुपये1,14,437 रुपये
3 साल1,00,000 रुपये6.55%7.05%21,520 रुपये23,326 रुपये1,21,520 रुपये1,23,326 रुपये
4 साल1,00,000 रुपये6.60%7.20%29,933 रुपये33,035 रुपये1,29,933 रुपये1,33,035 रुपये
5 साल1,00,000 रुपये6.60%7.20%38,723 रुपये42,875 रुपये1,38,723 रुपये1,42,875 रुपये

FD कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एफडी में निवेश करने से पहले उसकी अवधि, ब्याज दर और मैच्योरिटी अमाउंट की जानकारी जरूर लें। ध्यान रखें कि समय से पहले एफडी तुड़वाने पर बैंक के निर्धारित नियमों के अनुसार पेनल्टी लग सकती है। इसके अलावा एफडी से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है। इसलिए अपनी जरूरत, निवेश की अवधि और टैक्स देनदारी को ध्यान में रखकर ही एफडी का चुनाव करें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article