बिजनेस

रुपया एक पैसे टूटकर 83.09 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, शेयर बाजार में कमजोरी का दिखा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 08:40 AM IST

Rupee Vs Dollar: विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और अमेरिकी डॉलर में मजबूती का असर रुपये की धारणा पर पड़ा है।

Image

Rupee falls one paise to record low

Photo : iStock

Rupee Vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.09 प्रति डॉलर के अपने नये सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण विदेशों में डॉलर का मजबूत होना और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी का रुख था।

अमेरिकी डॉलर की मजबूती का दिखा असर

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और अमेरिकी डॉलर में मजबूती का असर रुपये की धारणा पर पड़ा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.99 के उच्चस्तर और 83.16 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से एक पैसे टूटकर 83.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड वायदा 1.59 प्रतिशत बढ़ा

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 83.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस और बुधवार को पारसी नववर्ष के अवसर बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 103.48 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.59 प्रतिशत बढ़कर 84.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वहीं बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 388.40 अंक की गिरावट के साथ 65,151.02 अंक पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,510.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

भाषा इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article