बिजनेस

RBI लेगा AI की मदद, बैंकों और एनबीएफसी पर रखेगा और पैनी नजर

RBI To Use AI: आरबीआई अपने विशाल डेटाबेस को एनालाइस करने और बैंकों के अलावा नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) पर रेगुलेटरी सुपरविजन में सुधार लाने के लिए एडवांस्ड एनालिटिक्स, एआई और एमएल का बड़े पैमाने पर उपयोग करना चाहता है।

Image

आरबीआई करेगा एआई का इस्तेमाल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • RBI करेगा AI का यूज
  • दो कंपनियों को किया सेलेक्ट
  • बैंकों और एनबीएफसी पर रखेगा बारीक नजर

RBI To Use AI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने सुपरवाइजरी फंक्शंस (निरीक्षण कार्यों) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) या एआई (AI) और मशीन लर्निंग (Machine Learning) या एमएल (ML) का इस्तेमाल कर एक सिस्टम डेवलप करने के लिए ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म मैकिन्से एंड कंपनी इंडिया एलएलपी (McKinsey and Company India LLP) और एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड इंडिया (Accenture Solutions Pvt Ltd India) को सेलेक्ट किया है।

क्या है आरबीआई का प्लान

आरबीआई अपने विशाल डेटाबेस को एनालाइस करने और बैंकों के अलावा नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) पर रेगुलेटरी सुपरविजन में सुधार लाने के लिए एडवांस्ड एनालिटिक्स, एआई और एमएल का बड़े पैमाने पर उपयोग करना चाहता है। इसके लिए, केंद्रीय बैंक एक्सटर्नल एक्सपर्ट्स को नियुक्त करने की योजना बना रहा है।

पिछले साल मांगे थे आवेदन

पिछले साल सितंबर में, आरबीआई ने सुपरवाइजरी में एडवांस्ड, एआई और एमएल के उपयोग के लिए कंसल्टेंट्स को शामिल करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट (ईओआई) या आवेदन मांगे थे। ईओआई दस्तावेज में निर्धारित जांच/ईवैल्यूएशन के आधार पर, केंद्रीय बैंक ने कंसल्टेंट्स के चयन के लिए सात आवेदकों को छांटा था।

ये सात कंपनियां - एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, डेलॉयट टौशे तोहमात्सू इंडिया एलएलपी, अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी, केपीएमजी एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी, मैकिन्से एंड कंपनी और प्राइसवाटरहाउस कूपर्स प्राइवेट लिमिटेड थीं।

अब चुनीं दो कंपनियां

रिजर्व बैंक के अनुसार, इनमें से मैकिन्से एंड कंपनी इंडिया एलएलपी और एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड इंडिया को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब 91 करोड़ रुपये है।

आरबीआई पहले से ही सुपरवाइजरी प्रॉसेस में एआई और एमएल का उपयोग कर रहा है। अब इसका यह सुनिश्चित करने के लिए सुपरवाइजरी प्रॉसेस को एडवांस्ड करने का इरादा है कि एडवांस्ड एनालिसिस का लाभ केंद्रीय बैंक में डिपार्टमेंट ऑफ सुपरविजन को मिल सके।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article