दिल्ली

Free Dialysis: दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में मुफ्त 'डायलिसिस सेवा' होगी उपलब्ध !

Free Dialysis in Delhi: फ्री डायलिसिस सेवाओं के विस्तार की योजना की घोषणा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अन्य रोगियों की तरह उनके लिए भी उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Free Dialysis in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। सिंह ने विश्व किडनी दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए दिल्ली सरकार के प्रतिबद्ध रहने का जिक्र किया।

सिंह ने चिकित्सा कर्मचारियों से मरीजों के साथ पेशेवर और सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने तथा अस्पतालों में अधिक स्वागतयोग्य एवं सहयोगपरक वातावरण बनाने की अपील की।

सिंह ने लोगों में बढ़ते किडनी रोगों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए उच्च रक्त शर्करा, उच्च रक्तचाप, मोटापा और आधुनिक जीवनशैली जिम्मेदार है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ आदतों को प्राथमिकता देने की अपील की। मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक पहचान और जीवनशैली में बदलाव से किडनी से संबंधित बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article