बिजनेस

Stock Under Rs 20 : 5 साल में 1000 फीसदी उछला, 20 रु से कम के इस पेनी स्टॉक में आज दिखी 5 फीसदी की बढ़त

Foreign investment, shares surge: गुरुवार को PC Jewellers का शेयर ₹13.30 पर खुला, जो पिछले दिन के ₹13.17 के बंद भाव से अधिक था। शेयर ने ₹13.90 का हाई स्तर छुआ, जिससे इसमें 5% से अधिक की इंट्राडे बढ़त देखी गई। पिछले 5 दिनों में शेयर में 13% से अधिक की बढ़त हुई है और 4 मार्च से अब तक 28% का उछाल दर्ज किया गया है। शेयर ने पांच साल में 1,065.25 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Image

निवेश क्यों बढ़ रहा है

Photo : iStock

Foreign investment in PC Jewellers, shares surge: गुरुवार को मॉरीशस स्थित UNICO Global Opportunities Fund Limited ने PC Jewellers Ltd. में निवेश किया, जिससे इसके शेयर में 5% से अधिक की बढ़त देखी गई। एक्सचेंज को दी गई सूचना के अनुसार, UNICO Global Opportunities Fund Limited ने PC Jewellers Ltd. के 5,45,00,000 वारंट्स का अधिग्रहण किया है। यह निवेशक प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा नहीं है। इससे पहले Unico Global Opportunities Fund की PC Jewellers में कोई हिस्सेदारी नहीं थी, लेकिन अब अधिग्रहण के बाद, कंपनी की 5.757% इक्विटी हिस्सेदारी हो गई है।

PC Jewellers शेयर प्राइस में उछाल

BSE पर गुरुवार को PC Jewellers का शेयर ₹13.30 पर खुला, जो पिछले दिन के ₹13.17 के बंद भाव से अधिक था। शेयर ने ₹13.90 का हाई स्तर छुआ, जिससे इसमें 5% से अधिक की इंट्राडे बढ़त देखी गई। पिछले 5 दिनों में शेयर में 13% से अधिक की बढ़त हुई है और 4 मार्च से अब तक 28% का उछाल दर्ज किया गया है। शेयर ने पांच साल में 1,065.25 फीसदी का रिटर्न दिया है।

PC Jewellers में निवेश क्यों बढ़ रहा है?

PC Jewellers का शेयर हाल ही में कई करेक्शन्स के बाद रिकवरी मोड में है और अब इसमें नए निवेशकों की रुचि बढ़ रही है। Unico Global Opportunities Fund के इस बड़े निवेश के बाद स्टॉक में और उछाल की संभावना जताई जा रही है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article