बिजनेस

म्यूचुअल फंड: 10 साल में 50 लाख पाने के लिए हर महीने कितना SIP करें?

म्यूचुअल फंड की SIP में निवेशक तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इसमें अगर आप सही तरीके से निवेश करते हैं जल्द ही लखपति या करोड़पति बन सकते हैं। अगर आप 10 साल में 50 लाख रुपए का फंड जोड़ना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आपको हर महीने कितने की SIP करनी होगी?

Image

Mutual Funds

कम समय में अमीर बनना हर किसी का सपना होता है लेकिन अमीर बना कैसे जाए ये हर किसी को नहीं पता होता। अगर आप भी अमीर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। म्यूचुअल फंड की SIP में निवेशक तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इसमें अगर आप सही तरीके से निवेश करते हैं जल्द ही लखपति या करोड़पति बन सकते हैं। अगर आप 10 साल में 50 लाख रुपए का फंड जोड़ना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आपको हर महीने कितने की SIP करनी होगी?

हर महीने कितने की करनी होगी SIP

अगर आप अगले 10 साल में 50 लाख रुपये का निवेश लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं, तो SIP (Systematic Investment Plan) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। अनुमान के अनुसार, अगर आप हर महीने लगभग ₹22,000 का SIP निवेश करते हैं और आपकी निवेश योजना से औसतन 12% वार्षिक रिटर्न मिलता है, तो 10 साल बाद आपका कुल निवेश लगभग ₹26.4 लाख होगा, जो बढ़कर 50 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

SIP के माध्यम से नियमित निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह निवेश की आदत डालता है और बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद आपकी लागत औसत बनी रहती है। लंबी अवधि में यह निवेश योजना आपको अच्छे रिटर्न दिला सकती है। SIP कैलकुलेटर जैसी ऑनलाइन टूल्स की मदद से आप अपने मासिक निवेश, निवेश अवधि और अपेक्षित रिटर्न के आधार पर यह पता लगा सकते हैं कि आपके लक्ष्य को पूरा करने के लिए कितना निवेश करना होगा।

SIP से हर महीने होगी इनकम

यही नहीं आप चाहें तो अपनी SIP से हर महीने कमाई भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी SIP को 10 साल बाद निवेशित रखना है और इसपर आपको कम्पाउंडिंग का फायदा भी मिलता रहेगा। आप चाहें तो इसमें से हर महीने 50 हजार रुपए निकाल सकते हैं और बाकी के उसी में जमा रहने दें। जमा अमाउंट दिन पर दिन बढ़ता रहेगा और आपको कमाई कराता रहेगा।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article