बिजनेस

LIC में 5 साल बाद पैसा डबल ! केवल एक बार देना होगा प्रीमियम,जानें निवेश प्लस स्कीम के रिस्क और दूसरे डिटेल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Aug 25, 2023, 04:12 PM IST

LIC Nivesh Plus Plan Details, Benefits, Application Form, Returns in Hindi:: इस स्कीम के तहत अगर कोई निवेशक सबसे ज्यादा रिस्क वाले ग्रोथ फंड के जरिए पैसा निवेश करता है। तो 15 फीसदी ग्रोथ NAV के आधार पर 5 साल में पैंसा करीब-करीब डबल हो जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको रिस्क लेना होगा। वहीं जैसे-जैसे रिस्क कम होगा, रिटर्न भी कम होता जाएगा।

Image

एफडी जैसी है नई स्कीम

LIC Nivesh Plus Plan, Features And Premium Details: अगर आप कम समय में ज्यादा रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं और थोड़ा जोखिम ले सकते हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का निवेश प्लस प्लान बेहद कारगर हो सकता है। एलआईसी निवेश प्लस प्लान (LIC Nivesh Plus Plan) एक यूलिप प्लान है, जिसमें एक बार केवल प्रीमियम देना होता है। और आप का पैसा शेयर बाजार में लगता है। ऐसे में निवेश का रिस्क तो रहता है। लेकिन ज्यादा रिटर्न के चांस बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही समय के साथ-साथ लाइफ और दुर्घटना इंश्योरेंस की राशि भी बढ़ती है। हालांकि इस स्कीम में कम से कम 5 साल के लिए पैसा लगाना होगा।

5 साल में पैसा हो सकता है डबल

इस स्कीम के तहत अगर कोई निवेशक सबसे ज्यादा रिस्क वाले ग्रोथ फंड के जरिए पैसा निवेश करता है। तो 15 फीसदी NAV ग्रोथ के आधार पर 5 साल में पैंसा करीब-करीब डबल हो जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको रिस्क लेना होगा। वहीं जैसे-जैसे रिस्क कम होगा, रिटर्न भी कम हो जा जाएगा

LIC NIVESH PLUS PLAN

इस तरह बढ़ेगा पैसा

सिंगल प्रीमियम के साथ इंश्योरेंस कवर

LIC निवेश प्लस प्लान की खासियत यह है कि इसमें एफडी की तरह केवल एक बार प्रीमियम देना होगा। वहीं इसके साथ आपको लाइफ इंश्योरेंस और दुर्घटना इंश्योरेंस का कवर भी मिलता है। साथ ही जैसे राशि बढ़ती जाती है लाइफ इंश्योरेंस और दुर्घटना इंश्योरेंस का कवर भी बढ़ता जाता है।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 1.5 लाख रुपये निवेश करता है, तो उस पर उसे 1,87,500 रुपये का नॉर्मल कवरेज और 3,75,000 रुपये का दुर्घटना कवरेज मिलता है। जो कि तीसरे साल से बढ़ता जाता है।

चार तरह से हो सकता है निवेश

चूंकि प्लान के तहत यूलिप में निवेश किया जाता है, ऐसे में निवेशक को चार तरह के फंड में निवेश का विकल्प मिलता है। इसमें फंड के आधार पर रिस्क भी बदलता रहता है।

फंडरिस्क
ग्रोथ फंडसबसे ज्यादा
बैलेंस फंडमध्यम
सिक्योर फंडकम और मध्यम के बीच
बांड फंडबेहद कम
प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article