बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 27 सितंबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले, यहां दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार, 27 सितंबर 2025 है। अक्सर लोगों को यह भ्रम रहता है कि शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या नहीं, मन में असमंजस की स्थिति बनी रहती है। अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यहां जान लें आज बैंक खुले हैं (Kya Aaj Bank Khule hain) या नहीं (kya aaj bank band hai)।

Image

क्या आज बैंक बंद हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : 27 सितंबर 2025 को चौथा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसलिए, आज 27 सितंबर को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, और ATM सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी और ग्राहक इनका उपयोग करके लेनदेन कर सकते हैं। RBI द्वारा निर्धारित नियमों के मुताबिक पहला, तीसरा और 5वां शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। दूसरा और चौथा शनिवार बैंक बंद रहते हैं। रविवार को सभी बैंक बंद रहते हैं।

सितंबर 2025 में आने वाले आगामी बैंक छुट्टी

  • 29 सितंबर 2025 (सोमवार): त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में महासप्तमी / दुर्गा पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 सितंबर 2025 (मंगलवार): त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में महाअष्टमी / दुर्गा अष्टमी / दुर्गा पूजा के चलते बैंक अवकाश रहेगा।

Bank Holiday Today: डिजिटल बैंकिंग की सुविधा

भले ही बैंक शाखाएं आज बंद हों, लेकिन डिजिटल सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स, UPI और ATM 24x7 चालू रहती हैं। इन सेवाओं के माध्यम से ग्राहक पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल का भुगतान कर सकते हैं, खाते की जानकारी देख सकते हैं और अन्य जरूरी लेनदेन कर सकते हैं। हालांकि, कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिन्हें पूरा करने के लिए बैंक शाखा में जाना आवश्यक होता है, जैसे:-

  • केवाईसी दस्तावेज जमा या अपडेट करना (जैसे आधार, पैन, एड्रेस प्रूफ आदि)
  • बड़ी नकद निकासी या जमा (ATM की सीमा से अधिक)
  • हस्ताक्षर अपडेट या पुन: सत्यापन
  • विवाद समाधान या शिकायत जिसमें दस्तावेजों की भौतिक जांच जरूरी होती है।

Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?

सप्ताहांत के अलावा, बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों पर भी बंद रहते हैं, जो राज्यों की छुट्टियों पर निर्भर करता है। इसलिए बैंक जाने वाले लोगों को ध्यान देना चाहिए कि भारत में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। बैंक जाने से पहले, आपको छुट्टियों की लिस्ट की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article