बिजनेस

Jio Financial हो गई लिस्ट, बीएसई पर 265 रु और एनएसई पर 262 रु पर हुई शुरुआत

Jio Financial Listing Price: लिस्टिंग के कुछ ही मिनटों बाद ही कई निवेशकों ने जियो फाइनेंशियल के शेयर बेचने शुरू कर दिए। अनुमान है कि उन्होंने ऐसा मुनाफावसूली के लिए किया है। बीएसई पर करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर डिस्कवर प्राइस से 13.25 रु या 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 251.75 रु पर है।

Image

जियो फाइनेंशियल हो गई लिस्ट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो फाइनेंशियल हो गई लिस्ट
  • बीएसई पर 265 रु हुई शुरुआत
  • एनएसई पर 262 रु हुई शुरुआत

Jio Financial Listing Price: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयर, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से अलग की गई है, सोमवार को बीएसई (BSE) पर 265 रुपये और एनएसई (NSE) पर 262 रुपये पर लिस्ट हो गए। ये 20 जुलाई को इसके डिस्कवर प्राइस (261.85 रु) से थोड़ा ही अधिक है। जियो फाइनेंशियल को रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग करने पर इसका डिस्कवर प्राइस तय हुआ था।

कितनी है मार्केट कैपिटल

लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल के साथ, जियो फाइनेंशियल भारत की 33वीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है और ये एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance), एसबीआई लाइफ (SBI Life) और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) से भी बड़ी है।

एनबीएफसी बास्केट में देखें तो केवल बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) जियो फाइनेंशियल से बड़ी कंपनियां हैं।

शेयर में आ गई गिरावट

लिस्टिंग के कुछ ही मिनटों बाद ही कई निवेशकों ने जियो फाइनेंशियल के शेयर बेचने शुरू कर दिए। अनुमान है कि उन्होंने ऐसा मुनाफावसूली के लिए किया है। बीएसई पर करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर डिस्कवर प्राइस से 13.25 रु या 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 251.75 रु पर है।

जियो फाइनेंशियल रचेगी इतिहास

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जियो फाइनेंशियल के नॉन-एग्जेक्यूटिव चेयरमैन केवी कामथ ने बीएसई में आयोजित लिस्टिंग समारोह में कहा कि जियो फाइनेंशियल भारत की कहानी और डिजिटल-फर्स्ट इंस्टिट्यूशन होने की कहानी के साथ आगे बढ़ेगी।

बता दें कि जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। आज कंपनी का शेयर आखिरकार बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article