Jio Financial Services Listing : रिलायंस इंडिस्ट्रीज (Reliance Industries) से अलग हो चुकी कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विस (Jio Financial Services) सोमवार, 21 अगस्त 2023 को शेयर बाजार में लिस्ट हो रही है। 20 जुलाई को प्राइस डिस्कवरी के लिए 1 घंटे की खास ट्रेडिंग के दौरान जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग प्राइस 261.85 रुपए प्रति शेयर पर तय हुई है। Jio Financial Services की गवर्निंग बॉडी ने 10 रुपए प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर RIL के क्वॉलिफाईड स्टेकहोल्डर्स को 635.32 करोड़ शेयर जारी किए हैं।
Reliance Industries के शेयरहोल्डर्स को 20 जुलाई तक हर शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विस के 1 शेयर मिले हैं। शुरुआत लिस्टिंग के 3 दिन के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विस को सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा Jio Financial Services का शेयर 18 अलग-अलग इंडेक्स में शामिल होगा। इसमें निफ्टी 100, निफ्टी 200 और निफ्टी 500 इंडेक्स शामिल है। इसके अलावा ये स्टॉक FTSE में भी बना रहेगा।
रिलायंस की होने वाली एजीएम
28 अगस्त को Reliance Industries की आम सालाना बैठक (AGM) होने वाली है। इस दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी कई बड़े एलान कर सकते हैं। खासतौर पर Jio को लेकर यूजर्स और स्टेकहोल्डर्स के लिए बड़े एलान हो सकते हैं।
फाइनेंशियल सेक्टर में कई बदलाव संभव
भारत में फिलहाल तेजी से उभरने वाले सेक्टर में फाइनेशियल सेक्टर भी शामिल है। इस सेक्टर में पहले से मौजूद संस्थानों के साथ-साथ नए संस्थान भी ग्राहकों की प्राथमिकता और आधुनिक तकनीक को तेजी से अपना रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में देखना होगा कि जियो फाइनेंशियल सर्विस के इस सेक्टर में उतरने से क्या असर पड़ता है।
