Bata-Adidas Partnership: भारतीय फुटवियर सेक्टर में एक बड़ी और अहम पार्टनरशिप हो सकती है। बाटा इंडिया (Bata India) और एडिडास इंडिया (Adidas India) के बीच पार्टनरशिप को लेकर चर्चा चल रही है।
बाटा इंडिया और एडिडास इंडिया के बीच यह पार्टनरशिप विशेष रूप से इंडियन मार्केट पर फोकस होगी। इस पार्टनरशिप का असल उद्देश्य पूरे भारत में बाटा के फैले हुए और प्रभावशाली रिटेल नेटवर्क का लाभ उठाना है।
700 शहरों में मौजूद है बाटा
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार बाटा और एडिडास हाथ मिल सकती हैं। देश भर के 700 शहरों में फैले लगभग 2,100 स्टोरों के साथ, बाटा इंडिया की रिटेल पहुंच ने एडिडास इंडिया का ध्यान आकर्षित किया है। अनुमान है कि एडिडास भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए बाटा की रिटेल क्षमता का फायदा उठाना चाह रही है।
आगे बढ़ रही है बातचीत
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार दोनों कंपनियों के बीच चर्चा अंतिम फेज की ओर बढ़ रही हैं। निकट भविष्य में ही इनके बीच चल रही बातचीत के नतीजों का खुलासा करने वाली एक आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।
बाटा का शेयर चढ़ा
एडिडास के साथ बातचीत की रिपोर्ट के बीच बाटा इंडिया का शेयर आज मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 1646.55 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,636.05 रु पर खुला और कारोबार के अंत में 87.20 रु या 5.30 फीसदी की मजबूती के साथ 1733.75 रु पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के एक दिन के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
