बिजनेस

जिंदल स्टील ने अंगुल में शुरू की देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस, 12 MTPA क्षमता हासिल करने की तैयारी

Jindal Steel: जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल की अगुवाई में जिन्दल स्टील ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने अंगुल स्टील प्लांट में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस में से एक की शुरुआत कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

Image

जिंदल स्टील ने किया कमाल!

Jindal Steel: जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए अपने अंगुल स्टील प्लांट में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस में से एक की शुरुआत कर मील का पत्थर स्थापित किया है। इसका नाम भगवती सुभद्रिका ब्लास्ट फर्नेस-II रखा गया है, जिसके संचालन से अंगुल प्लांट की हॉट मेटल उत्पादन क्षमता 4 एमटीपीए से बढ़कर 9 एमटीपीए हो गई है। इसके साथ ही अंगुल स्टील प्लांट एक ही स्थान पर संचालित ओडिशा का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बन गया है।

अंगुल में आयोजित एक विशेष समारोह में इस प्लांट की शुरुआत चेयरमैन नवीन जिन्दल ने की। 5499 नॉर्मल क्यूबिक मीटर उपयोगी मात्रा वाली यह फर्नेस दुनिया की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक ब्लास्ट फर्नेस में से एक है। अत्याधुनिक ऑटोमेशन, मजबूत सुरक्षा और अपनी बढ़ी हुई क्षमता के साथ भगवती सुभद्रिका ब्लास्ट फर्नेस-II नए औद्योगिक मानक स्थापित करने की जिन्दल स्टील की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर नवीन जिन्दल ने कहा कि अंगुल में भगवती सुभद्रिका ब्लास्ट फर्नेस- II की शुरुआत जिन्दल स्टील और देश के लिए गर्व का पल है। अंगुल की स्टील उत्पादन क्षमता को 12 एमटीपीए तक बढ़ाकर हम विश्व में अपनी पहचान और ताकत बढ़ा रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं। ओडिशा की संस्कृति से गहराई से जुड़ा और नवीनतम तकनीक से संचालित यह फर्नेस परंपरा और इनोवेशन को साथ लेकर चलने के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाती है और हमारी भावी रणनीति को परिभाषित करती है।

जिन्दल स्टील की दीर्घकालिक योजनाओं को देखते हुए इस ब्लास्ट फर्नेस की शुरुआत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही अंगुल प्लांट अब कंपनी के विस्तार में कंपनी के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। भविष्य की विकास परियोजनाओं में पारादीप में बंदरगाह, स्लरी और कोयला पाइपलाइन, श्रीभूमि पावर प्लांट और नए कोक ओवन प्लांट शामिल हैं। ये परियोजनाएं मिलकर अंगुल को जिन्दल स्टील के विश्व स्तर पर विस्तार का अग्रणी केंद्र बनाएंगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article