दिल्ली : IRCTC अपना 26वां स्थापना दिवस 27 सितंबर 2025 को विश्व पर्यटन दिवस के साथ मना रहा है। इस मौके पर यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस के साथ मिलकर हवाई टिकटों पर अधिकतम 15% तक की विशेष छूट दी जा रही है। यह ऑफर 26 से 28 सितंबर तक की बुकिंग पर लागू है और यात्रा की तारीख 2 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच होनी चाहिए। टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को air.irctc.co.in वेबसाइट या IRCTC Air मोबाइल ऐप का उपयोग करना होगा।
IRCTC ने दिया खास तोहफा
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) अपने 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर यात्रियों को खास तोहफा दे रहा है। विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के उपलक्ष्य में IRCTC ने इंडिगो एयरलाइंस के साथ साझेदारी कर हवाई यात्रियों के लिए विशेष छूट की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत यात्री इंडिगो की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अधिकतम 15% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
प्रमोशनल ऑफर की मुख्य बातें:
- छूट: इंडिगो की फ्लाइट्स पर 15% तक की छूट
- बुकिंग की अवधि: 26 से 28 सितंबर 2025
- यात्रा की अवधि: 2 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026
- शर्तें: यात्रा की तारीख से कम से कम 7 दिन पहले बुकिंग आवश्यक
बुकिंग वेबसाइट: air.irctc.co.in या IRCTC Air मोबाइल ऐप
IRCTC ने कहा कि यह ऑफर हमारे ग्राहकों के साथ हमारे रिश्ते को मजबूत करने और उनके यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रयास है। IRCTC ने यात्रियों से इस सीमित समयावधि वाले ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है। अगर आप भी सस्ती उड़ान की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए सुनहरा हो सकता है।बुकिंग के लिए तुरंत विज़िट करें: air.irctc.co.in या डाउनलोड करें IRCTC Air ऐप।
यह ऑफर 26 से 28 सितंबर 2025 तक बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए है और यात्रा की तारीख 2 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच होनी चाहिए। यानी जो लोग हवाई यात्रा करते हैं, वे इस ऑफर के जरिए अपने टिकट पर अच्छी बचत कर सकते हैं और सस्ती यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
