बिजनेस

Hyundai Listing Date: कब होगी Hyundai की लिस्टिंग, कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, इतना हो गया GMP

Hyundai IPO Listing: हुंडई के आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 5% तक बढ़ गया है, जो पहले -3% की गिरावट दिखा रहा था। GMP में यह अचानक वृद्धि बताती है कि आगामी आईपीओ के बारे में निवेशकों की भावना में सुधार हुआ है, जो अब सकारात्मक लिस्टिंग का संकेत दे रहा है।

Image

हुंडई आईपीओ लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • होने जा रही हुंडई की लिस्टिंग
  • पॉजिटिव हुआ GMP
  • अलॉटमेंट हुआ फाइनल

Hyundai IPO Listing: हुंडई मोटर इंडिया के IPO में शेयरों के अलॉटमेंट को फाइनल कर दिया गया है। अब सबकी निगाहें इसकी लिस्टिंग पर टिकी हैं। बता दें कि हुंडई की लिस्टिंग मंगलवार 22 अक्टूबर को होगी। यदि आपने हुंडई के आईपीओ में आवेदन किया था तो आप बीएसई या आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट (केफिन टेक्नोलॉजीज) पर जाकर ऑनलाइन अपना हुंडई आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस बीच, हुंडई मोटर आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) एक फ्लैट लिस्टिंग का संकेत दे रहा है।

ये भी पढ़ें -

Hyundai IPO Allotment Status

BSE पर ऐसे करें चेक

  • बीएसई लिंक पर जाएँ। लिंक ये है
  • इश्यू टाइप के लिए 'इक्विटी' चुनें
  • 'हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड' चुनें
  • अपना आवेदन नंबर या पैन कार्ड डिटेल दर्ज करें
  • कैप्चा दर्ज करें
  • 'सर्च' पर क्लिक करें
  • आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा

KFintech की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • आप इस लिंक पर जाएं
  • किसी एक लिंक में से 'हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड' चुनें
  • 'आवेदन नंबर, डीमैट खाता, या पैन' द्वारा सर्च का ऑप्शन चुनें
  • अपना आवेदन नंबर दर्ज करें
  • कैप्चा पूरा करें
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा

Hyundai IPO GMP

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार हुंडई के आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 5% तक बढ़ गया है, जो पहले -3% की गिरावट दिखा रहा था। GMP में यह अचानक वृद्धि बताती है कि आगामी आईपीओ के बारे में निवेशकों की भावना में सुधार हुआ है, जो अब सकारात्मक लिस्टिंग का संकेत दे रहा है।

इस समय हुंडई के शेयर ग्रे मार्केट में 2,067 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जो 1,960 रुपये के इश्यू मूल्य पर 5% (101-107 रुपये) प्रीमियम दर्शाता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article