Lakshya Powertech IPO Allotment: एक शानदार IPO के बाद लक्ष्य पावरटेक के शेयर आज सोमवार को अलॉट किए जाएंगे। लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड के आईपीओ को आईपीओ के आखिरी दिन तक 573.36 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 49.91 करोड़ रुपये के आईपीओ को 7,25,520 शेयरों के मुकाबले 1,08,31,63,200 शेयरों के लिए आवेदन मिले। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) ने तय शेयरों की तुलना में 1,117.75 गुना अधिक बोली लगाई। आगे जानिए कब होगी लक्ष्य पावरटेक की लिस्टिंग और कैसे चेक करें इसका अलॉटमेंट स्टेटस।
ये भी पढ़ें -
Lakshya Powertech IPO Listing
लक्ष्य पावरटेक के आईपीओ में शेयरों के लिए अलॉटमेंट सोमवार, 21 अक्टूबर को फाइनल किया जाएगा। कंपनी के शेयर बुधवार, 23 अक्टूबर को NSE SME (Emerge) पर लिस्ट होंगे।
Lakshya Powertech IPO Allotment Status
- KFin Technologies की वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएँ। या आप सीधे इस लिंक पर पर जा सकते हैं
- अपना IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए किसी एक लिंक को सेलेक्ट करें
- ड्रॉपडाउन में IPO की लिस्ट में से 'लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड' चुनें
- जरूरी जानकारी दर्ज करें, जिसमें ऐप्लिकेशन नंबर, डीमैट नंबर या पैन में से किसी एक को सेलेक्ट करें
- 'कैप्चा' दर्ज करें और उसके बाद अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें
- उसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस सामने आ जाएगा
Lakshya Powertech IPO GMP
लक्ष्य पावरटेक के आईपीओ में शेयरों के लिए फाइनल प्राइस 180 रु फिक्स हुआ है, जबकि इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 190 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग 370 रु पर हो सकती है और ये लिस्टिंग पर ही निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा कर सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
