UPI का ताकत देखेंगे विदेशी मेहमान
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार UPI किस तरह भारत में डिजिटल पेमेंट की पहचान बन गया है। उसका अहसास विदेशी डेलीगेट को G-20 सम्मेलन के दौरान होगा। भारत सरकार इसके लिए 1000 रुपये डिपॉडिट करेगी। इसके अलावा आरबीआई और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया भी G-20 के दौरान डिजिटल इंडिया की की ताकत दिखाएंगे। इस कवायद पूरा मकसद यही है कि विदेशी डेलीगेट यह देख सकेंगे कि कैसे भारत में डिजिटल पेमेंट ने क्रांति ला दी है। और अब सब्जी वाला, दूध वाला से लेकर बड़े-बड़े पेमेंट सब कुछ ऑनलाइन हो रहे हैं।
ऑक्सफैम ने उठाए सवाल
गैर-सरकारी संगठन ‘ऑक्सफैम इंटरनेशनल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी सहित जी20 के अमीर सदस्यों को 2030 तक अपने घरेलू उत्सर्जन को घटाकर शून्य स्तर पर लाना है लेकिन वे अब भी उत्सर्जन में कमी के लिए अपनी हिस्सेदारी से काफी पीछे हैं। गैर-सरकारी संगठन की रिपोर्ट में तीन अलग-अलग दृष्टिकोणों का उपयोग करके जी20 देशों के राष्ट्रीय ग्रीनहाउस गैस कटौती लक्ष्यों की निष्पक्षता और महत्वाकांक्षा का मूल्यांकन किया गया है।
