बिजनेस

Zomato Share: 19% रिटर्न दे सकता है जोमैटो, 325 रु का है टार्गेट, 2024 में कर चुका पैसा डबल

Zomato Share Price Target: जून में समाप्त तिमाही के लिए जोमैटो ने 4442 करोड़ रुपये की कुल इनकम दर्ज की, जो पिछली तिमाही की कुल आय 3797 करोड़ रुपये से 16.99% अधिक रही। वहीं पिछले साल की इसी तिमाही की कुल आय 2597.00 करोड़ रुपये से ये 71.04% अधिक रही।

Image

19% रिटर्न दे सकता है जोमैटो

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अच्छा रिटर्न दे सकता है जोमैटो
  • 19% रिटर्न मिलने की उम्मीद
  • 325 रु का है टार्गेट

Zomato Share Price Target: शुक्रवार को फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो का शेयर गिर गया। शुक्रवार को जोमैटो का शेयर BSE पर 11 रु या 3.87 फीसदी की मजबूती के साथ 272.90 रु पर रहा। वहीं बीते 5 सत्रों में ये 6.12 फीसदी ऊपर गया है। जबकि एक हफ्ते में ये 5.12 फीसदी चढ़ा है। जोमैटो के शेयर के अभी काफी ऊपर जाने की संभावना है। एक ब्रोकरेज फर्म ने जोमैटो के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

कितना है जोमैटो का टार्गेट (Zomato Share Price Target)

एक्सिस सिक्योरिटीज ने ज़ोमैटो लिमिटेड को 325 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। जबकि जोमैटो के शेयर का इस समय भाव 272.90 रु है। यानी ये मौजूदा स्तर से 19 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

जून में समाप्त तिमाही के लिए जोमैटो ने 4442 करोड़ रुपये की कुल इनकम दर्ज की, जो पिछली तिमाही की कुल आय 3797 करोड़ रुपये से 16.99% अधिक रही। वहीं पिछले साल की इसी तिमाही की कुल आय 2597.00 करोड़ रुपये से ये 71.04% अधिक रही। कंपनी का जून तिमाही में प्रॉफिट 253 करोड़ रु रहा।

6 महीनों में कितना चढ़ा शेयर

जोमैटो का शेयर बीते 6 महीनों में 78.66 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 2024 में अब तक ये 119.2 फीसदी और एक साल में 174.4 फीसदी चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article